संसदीय समिति में फेरबदल के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस ने गृह विभाग और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) विभाग की संसदीय समिति की अध्यक्षता गंवा दी है। वहीं देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को किसी भी समिति की अध्यक्षता नहीं मिली है। तृणमूल कांग्रेस ने पहले खाद्य और उपभोक्ता मामलों पर संसदीय पैनल की अध्यक्षता की थी। ताजा फेरबदल में छह प्रमुख संसदीय समितियों की अध्यक्षता भाजपा और उसके सहयोगियों के पास है। गृह, आईटी, रक्षा, विदेश, वित्त और स्वास्थ्य संसदीय समितियों की अध्यक्षता भाजपा व सहयोगियों के पास है।
05 Oct 2022 04:05AM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की और इस बात पर बल दिया कि यूक्रेन संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं हो सकता। उन्होंने यह रेखांकित भी किया कि परमाणु प्रतिष्ठानों को खतरे में डालने के दूरगामी और विनाशकारी प्रभाव हो सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी और जेलेंस्की ने यूक्रेन में जारी युद्ध पर बातचीत की और इस दौरान एकबार फिर दोहराया कि वार्ता और कूटनीति के जरिए ही इसका समाधान निकल सकता है।
05 Oct 2022 04:05AM,by: Imran Khan
! गुजरात और हिमाचल प्रदेश के दिसंबर में आसन्न विधानसभा चुनावों से पहले निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों को मुफ्त के वादे करने से रोकने के लिए तंत्र बनाने की पहल शुरू की है, जिसे वह चुनावों की घोषणा से पहले ही अमली जामा पहना देगा। सूत्रों के अनुसार, संभावना है कि आयोग इन दोनों राज्यों तथा संभवत: जम्मू कश्मीर में चुनावों की घोषणा अक्तूबर के अंतिम दिनों में कर देगा और घोषणापत्र के विनियमन को इन चुनावों से ही लागू कर दिया जाएगा। मुफ्त की रेवड़ियों पर लगेगी लगाम
05 Oct 2022 04:05AM,by: Imran Khan
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री के लिए तैयार हैं। बुधवार को दशहरा के मौके पर वह राष्ट्रीय दल 'भारतीय राष्ट्र समिति' की घोषणा करने जा रहे हैं। खात बात है कि इसके बाद उन्होंने साल के अंत में राजधानी दिल्ली में एक जनसभा करने की योजना तैयार की है। हाल ही में केसीआर ने बिहार, कर्नाटक समेत कई राज्यों में जाकर मुख्यमंत्रियों और बड़े राजनीतिक चेहरों से मुलाकात की थी।
05 Oct 2022 04:05AM,by: Imran Khan
साइबर फ्रॉड के खिलाफ सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी CBI ने महाअभियान चलाया। खबर है कि मंगलवार को जांच एजेंसी ने देश के 100 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश दी है। खास बात है कि सीबीआई ने इंटरपोल, फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन जैसी एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई की है।
05 Oct 2022 04:04AM,by: Imran Khan
आज पूरे देशभर में विजयादशमी का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार असत्य पर सत्य के जीत के प्रतीक के रूप में हर वर्ष अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर भगवान राम ने लंका नरेश और महान ज्ञानी रावण को युद्ध में परास्त करके वध किया था। इसके अलावा इसी तिथि पर मां दुर्गा ने महिषासुर नाम के दैत्य का संहार किया था। इसी कारण से विजयादशमी का त्योहार हर वर्ष रावण,मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले का दहन करके मनाया जाता है। दशहरे के दिन पंडालों में स्थापित मां दु्र्गा की पूजा का समापन हो जाता है। आइए जानते हैं दशहरे का महत्व और पूजा मुहूर्त।
05 Oct 2022 04:04AM,by: Imran Khan
विजयदशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) का शस्त्र पूजन कार्यक्रम शुरू हो गया है। ऐसा पहली बार है कि जब इस कार्यक्रम में किसी महिला को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। इस बाद पद्मश्री संतोष यादव इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हैं। वह दो बार माउंट ऐवरेस्ट फतह करने वालीं अकेली महिला हैं।
05 Oct 2022 04:04AM,by: Imran Khan
उद्धव ठाकरे गुट और एकनाथ शिंदे गुट की अलग-अलग दशहरा रैली हो रही है. उद्धव ठाकरे शिवाजी पार्क में रैली संबोधित करेंगे तो एकनाथ शिंदे बीकेसी मैदान में. दोनो रैलियों में भाषण शाम 7 बजे के बाद होगा. मैदान में भीड़ जुटाने के लिये दोनों ही गुटों ने बड़े पैमाने पर राज्यभर से कार्यकर्ताओं को मुंब बुलाया है. दोनों गुटों में टकराव न हो इसके लिये मुंबई पुलिस ने भी कमर कसी हुयी है. शिव सेना में हुई बगावत के बाद दशहरे के मौके पर पहली बार पार्टी के दोनों गुटों का शक्ति प्रदर्शन होगा।
05 Oct 2022 04:04AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









