बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड ने आरोप लगाया है कि पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं. साथ ही यह सवाल भी उठाया कि प्रशांत किशोर के ‘जन सुराज’अभियान के लिए पैसा कहां से आ रहा है? प्रशांत किशोर बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं: जेडीयू
04 Oct 2022 08:20AM,by: Imran Khan
सोमवार को टेस्ला और स्पेसएक्स के फ़ाउंडर एलन मस्क के एक के बाद एक किए गए ट्वीट्स ने विवाद खड़ा कर दिया. मस्क ने रूस-यूक्रेन के बीच शांति क़ायम करने के लिए एक प्लान सुझाया, जिसे लेकर उनकी ख़ूब आलोचना हो रही है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने भी एक ट्वीट के ज़रिए मस्क पर पलटवार किया है एलन मस्क के साथ भिड़े यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की
04 Oct 2022 08:20AM,by: Imran Khan
जम्मू-कश्मीर कारागार विभाग के पुलिस महानिदेशक हेमंत कुमार लोहिया की हत्या का मुख्य आरोपी यासिर अहमद पकड़ा जा चुका है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने आरोपी को कचानक इलाके से दबोचा है. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस रातभर से दबिश दे रही थी. जानकारी के मुताबिक, आरोपी यासिर अहमद कचानक इलाके के खेतों में छिपा हुआ था और फरार होने से पहले उसने अपना मोबाइल फोन फेंक दिया था.
04 Oct 2022 08:20AM,by: Imran Khan
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को पुष्टि की कि मार्स ऑर्बिटर यान का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया है। अब इसकी रिकवरी नहीं की जा सकती। इसरो ने कहा कि अब भारत के मंगलयान मिशन का जीवन समाप्त हो गया है। इसरो ने बताया कि भारत के मंगलयान में जिंदगी नहीं बची है। इसकी बैटरी एक सुरक्षित सीमा से अधिक समय तक चलने के बाद खत्म हो गई है। इसी के साथ देश के पहले अंतर्ग्रहीय मिशन ने आखिरकार अपनी लंबी पारी पूरी कर ली है। इसरो ने मंगल ग्रह की कक्षा में अपने आठ साल पूरे होने के अवसर पर 27 सितंबर को आयोजित मार्स ऑर्बिटर मिशन और राष्ट्रीय बैठक पर एक अपडेट दिया था। वैसे यह अपने आप में इसरो की महारत को दर्शाता है। क्योंकि इस मिशन को केवल छह महीने के जीवन-काल के लिए डिजाइन किया गया था। लेकिन इसके बावजूद, एमओएम मंगल ग्रह की कक्षा में लगभग आठ वर्षों तक रहा है।
04 Oct 2022 02:27AM,by: Imran Khan
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार शाम तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर जम्मू पहुंचे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा व अन्य भाजपा नेताओं ने उनका यहां जम्मू एयरपोर्ट पर स्वागत किया। अमित शाह के केंद्र शासित प्रदेश के अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान जम्मू-कश्मीर में पहाड़ी समुदाय के लिए अनुसूचित जनजाति (एसटी) के दर्जे की घोषणा करने की उम्मीद है। जम्मू पहुंचने के बाद अमित शाह ने राजभवन में पांच समुदाय के लोगों से मुलाकात की। शाह से मिलने वाले इस प्रतिनिधिमंडल में गुर्जर, बकरवाल, पहाड़ी, सिख और राजपूत समुदाय के लोग शामिल थे। वह मंगलवार और बुधवार को राजौरी और बारामूला में दो रैलियों को संबोधित करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में पहाड़ी समुदाय के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। पहाड़ी लोगों को एसटी का दर्जा देने की संभावना ने नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के भीतर राजनीतिक विवाद और मतभेद पैदा कर दिया है।
04 Oct 2022 02:27AM,by: Imran Khan
हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित देश का पहला स्वदेशी हेलीकॉप्टर सैन्य बेड़े में शामिल हो गया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) भी स्वदेशी घातक हथियारों की खेप तैयार करने में जुटा है। आइए जानते हैं ऐसे ही स्वदेशी हथियारों के बारे में जो भविष्य में दुश्मन का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेना की ताकत बनने वाले हैं।
04 Oct 2022 02:26AM,by: Imran Khan
भाजपा नेतृत्व लोकसभा चुनावों की रणनीति और संगठनात्मक कामकाज को सुचारू ढंग से चलाने के लिए अपनी टीम में जरूरी फेरबदल और विस्तार कर सकता है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के विस्तारित कार्यकाल के साथ यह बदलाव सामने आ सकते हैं। इसमें पार्टी पदाधिकारी और अन्य दायित्वों को संभाल रहे नेता प्रभावित हो सकते हैं।
04 Oct 2022 02:26AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









