Imran Khan

Generic placeholder image

महात्मा गांधी का जीवन लोगों के लिए शिक्षा की तरह है। एक ऐसी शिक्षा, जिस में जीवन को सही तरीके जीना, अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलना सिखाया गया। देश के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी ने आजादी की लड़ाई में अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। एक सूती धोती तन पर लपेटे एक लाठी के बल पर स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई में कूद पड़े। वह विदेश से वकालत पढ़कर आए थे। उनका भविष्य संवर सकता था लेकिन उन्होंने भारतीयों को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने के लिए विलासिता की जीवन त्याग कर आश्रम में रखना चुना। देश की आजादी के लिए हर नागरिक को स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। गांधी जयंती के मौके पर पढ़िए राष्ट्रपिता के कहे अनमोल वचन

02 Oct 2022 12:36AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के पेंशन प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए स्थगन से कांग्रेसी ऐसे खुश हो रहे हैं मानो उन्होंने बहुत बड़ी लड़ाई जीत ली हो ।उपासने ने कहा कि अपनी वैधानिक अज्ञानता के परिणाम स्वरुप थोड़े दिनों तक मन के लड्डू कांग्रेसी खा लें ।उपासने ने कहा विधि कि यह स्पष्ट मान्यता है कि जब भी किसी निम्न न्यायालय के निर्णय के विरुद्ध पीड़ित पक्ष ऊपरी अदालत में उसे चुनौती देता है तो इस प्रकार का स्थगन आदेश जारी कर सभी पक्षकारों को अंतिम सुनवाई हेतु नोटिस जारी की जाती है ।सुप्रीम कोर्ट ने भी इसी विधिक प्रक्रिया का निर्वहन कर छत्तीसगढ़ सरकार की मीसा बंदियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पारित आदेश के विरुद्ध पेश की गई अपीलों में किया है,न कि मीसा बंदियों की पेंशन निरस्त करने बाबत कोई निर्णय दिया।  सुप्रीम कोर्ट के स्थगन पर कांग्रेसी खुश ना हों---उपासने

01 Oct 2022 01:50PM,
by: Imran Khan