उत्कृष्ट प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए, राजकुमार कॉलेज ने जयपुर के महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल में प्रतिष्ठित आईपीएससी गर्ल्स हॉकी चैंपियनशिप जीती और एक रोमांचक टाई ब्रेकर में गत चैंपियन मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स, राय, सोनीपत को 2-0 से 30 सितंबर को हराया। राजकुमार कॉलेज ने गर्ल्स हॉकी चैंपियनशिप पर किया कब्जा
01 Oct 2022 01:15PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के हुए चुनाव के परिणाम सामने आये हैं। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए हुए अंतिम गणना में आकाश शर्मा ने 3 लाख 86000 वोटों से जीत दर्ज की। आकाश शर्मा और मोनू अवस्थी के बीच मुकाबला था। आकाश शर्मा अब तक के सबसे ज्यादा मार्जिन से जीतने वाले अध्यक्ष बने। अब तक ये रिकार्ड हरियाणा के अध्यक्ष के नाम पर था जिन्होंने दो लाख वोट से जीत हसिक की थी। आकाश शर्मा को 514374 और मोनू अवस्थी को 168815 वोट हासिल हुए। आकाश शर्मा 3 लाख 45000 से ज्यादा मतों से रहे आगे।
01 Oct 2022 10:06AM,by: Imran Khan
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए। इन्हे सेना की 'अग्निवीर' भर्ती में बाधा डालने का काम सौंपा गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी। बारामूला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रईस मुहम्मद भट ने कहा कि गुप्त सूचनाओं के बाद सेना, एसएसबी और पुलिस सहित सुरक्षा बलों ने बारामूला के येदिपोरा गांव में घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया। छिपे हुए आतंकवादियों ने एक घर से सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में दोनों मारे गए।
01 Oct 2022 05:10AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









