छत्तीसगढ़ में सामान्य रहा मानसून अब तक बरस रहा है। जून की पहली बारिश से सितम्बर के आखिरी सप्ताह के बीच प्रदेश के छोटे-बड़ें बांधों के जलाशयों में करीब 90% जलभराव हो चुका है। पानी के इस भंडार ने अगले सीजन की चिंता खत्म कर दी है। प्रदेश के 12 बड़े जलाशयों में से 9 में 90% से 100% तक जलभराव की स्थिति है। बिलासपुर के अरपा भैंसाझार, महासमुंद के कोड़ार और कोरबा के मिनीमाता बांगो जलाशय में ही पिछले कुछ वर्षों की तुलना में कम पानी है। छत्तीसगढ़ में अधिकांश बांध लबालब, पानी की चिंता खत्म
29 Sep 2022 07:57AM,by: Imran Khan
किसी विवाहित महिला को जबरन प्रेगनेंट करना मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी ऐक्ट के तहत रेप माना जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक केस की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है। मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी ऐक्ट के तहत गर्भपात के नियमों को तय किया गया है। इस पर ही सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि विवाहित महिला की तरह ही अविवाहित युवतियां भी बिना किसी की मंजूरी के 24 सप्ताह तक गर्भपात करा सकती हैं। अदालत ने इस दौरान साफ तौर पर कहा कि विवाहित हो या फिर अविवाहित महिला सभी को सुरक्षित अबॉर्शन का अधिकार है।
29 Sep 2022 07:24AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक के सुसाइड करने से पहले का एक VIDEO सामने आया है। इसमें युवक ने दो सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है। युवक ने कहा कि वह शराब पीता है, जिसका फायदा उठाकर सूदखोर उसे 500 सौ रुपए का शराब पिलाकर 10 हजार रुपए वसूलता था और एक हजार रुपए का सट्टा खिलने पर 10 हजार रुपए लेता था। छह माह पहले युवक ने एक लाख रुपए लिया था, जिसके बदले उससे जमीन बिकवा कर 7 लाख 35 हजार रुपए वसूल लिया गया। युवक के आत्महत्या के इस केस में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। सूदखोरों से तंग आकर सुसाइड
29 Sep 2022 07:23AM,by: Imran Khan
हार्ट की बिमारी को भले ही बुजुर्गों के लिए खतरा माना जाता है। मगर अब यंगस्टर्स भी हार्ट डिसीज की चपेट में हैं। डब्ल्यूएचओ और अमेरिकन जर्नल की एक स्टडी के मुताबिक 30 से 40 साल के बीच के युवाओं में 13 प्रतिशत हार्ट की समस्याएं बढ़ीं हैं। वहीं दुनिया में बीमारी से होने वाली मौतों में सबसे बड़ा कारण हार्ट डिसीज है। दूसरी ओर भारत में भी अब हार्ट डिसीज तेजी से बढ़ रही है। भारत में हार्ट डिसीज से हाेने वाली मौतें पिछले तीन दशक में दो गुनी हो गई है।
29 Sep 2022 03:27AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







