Imran Khan

Generic placeholder image

बांग्लादेश में रविवार को श्रद्धालुओं से भरी एक नाव डूब गई थी। पंचगढ़ जिले के कोरोटोआ नदी में हुए इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 30 लापता थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक बचाव कर्मियों ने सोमवार को 26 और शव बरामद किए हैं, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई। अभी भी दर्जन से ज्यादा लोग लापता हैं। दरअसल, अधिकांश यात्री दुर्गा-पूजा से एक दिन पहले महालया उत्सव मनाने के लिए यहां के प्रसिद्ध बिदेशरी मंदिर जा रहे थे। फिलहाल रेस्क्यू टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पंचगढ़ जिले के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद जुहुरुल इस्लाम ने बताया अब तक 60 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। 10 से ज्यादा घायलों को इलाज के लिए बोडा के एक हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

27 Sep 2022 03:31AM,
by: Imran Khan