भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को आगामी लोकसभा चुनाव तक सेवा विस्तार मिलने के आसार हैं। दरअसल, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के मुताबिक, नड्डा भाजपा के जातीय समीकरण में भी फिट बैठ रहे हैं। इसके अलावा अध्यक्ष पद के लिए 50 फीसदी राज्यों में संगठन की चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि नड्डा का बतौर अध्यक्ष कार्यकाल अगले साल जनवरी में खत्म हो रहा है।
27 Sep 2022 01:09AM,by: Imran Khan
राजस्थान में अशोक गहलोत समर्थक विधायकों की बगावत को राज्य के प्रभारी महासचिव अजय माकन ने अनुशासनहीनता करार दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी पूरे घटनाक्रम से आहत हैं। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, सोनिया ने कहा कि गहलोत ऐसा कैसे कर सकते हैं, उनसे यह उम्मीद नहीं थी।
27 Sep 2022 01:09AM,by: Imran Khan
आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन के खिलाफ गृह मंत्री अमित शाह तानाबाना बुनेंगे। महागठबंधन से पार पाने के लिए नए और मजबूत जातीय समीकरण तैयार करने के लिए चिराग पासवान और जदयू से बाहर गए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। महागठबंधन के खिलाफ शाह तैयार करेंगे रणनीति
27 Sep 2022 01:09AM,by: Imran Khan
सूत्रों के मुताबिक मोदी मंत्रिमंडल के दूसरे विस्तार में चिराग पासवान और आरसीपी को मंत्री बनाने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। विस्तार से पहले पार्टी लोजपा के दोनों धड़ों के बीच सुलह कराएगी। राज्य में दलितों की आबादी करीब 16% है। महागठबंधन के पास दलित चेहरे के रूप में हम के मुखिया जीतन राम माझी हैं। ऐसे में पार्टी लोजपा में सुलह करा कर चिराग का कद बढ़ाना चाहती है। फिलहाल केंद्रीय मंत्रिमंडल में लोजपा से पशुपति पारस मंत्री हैं। योजना चिराग को मंत्री बनाने के साथ पशुपति को भी मंत्री बनाए रखने की है। चिराग बनेंगे मंत्री, आरसीपी को दोबारा मौका
27 Sep 2022 01:08AM,by: Imran Khan
पश्चिम बंगाल में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। रविवार को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वार पूर्ववर्ती वाम मोर्चे की सरकार पर निशाना साधने के एख दिन बाद माकपा ने उनपर पलटवार किया है। माकपा ने सोमवार को आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी भ्रष्ट-आपराधिक सिंडिकेट बन गई है। इतना ही नहीं, माकपा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा, आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपना रूख नरम किया है।
26 Sep 2022 01:26PM,by: Imran Khan
महाराष्ट्र के मंत्री तानाजी सावंत ने सोमवार को मराठा समुदाय के लिए आरक्षण पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके मराठा समूहों और विपक्षी दलों की नाराजगी झेली। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल मई में सरकारी नौकरियों और शिक्षा में मराठा समुदाय को आरक्षण देने वाले महाराष्ट्र कानून को असंवैधानिक करार दिया था और कहा था कि 1992 द्वारा निर्धारित 50 प्रतिशत आरक्षण सीमा को तोड़ने के लिए कोई असाधारण परिस्थिति नहीं थी।
26 Sep 2022 01:21PM,by: Imran Khan
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री की लड़ाई 'गद्दार' और 'बफादार' के बीच उलझ गई है। सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावनाओं के बीच गहलोत गुट हाईकमान से ही भिड़ गया। उन्होंने साफ कह दिया है कि 2020 में बगावत करने वाले विधायकों को छोड़कर ही सीएम बनाया जाए। इन विधायकों ने 19 अक्टूबर तक पार्टी की किसी भी बैठक में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया है। यानी कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने तक गहलोत गुट के विधायक पार्टी की किसी भी बैठक में शामिल नहीं होंगे। उधर, विधायक दल की बैठक में नहीं गहलोत गुट के विधायकों का नहीं आना अनुशासनहीनता माना गया । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गहलोत गुट के विधायकों के विधायक दल की बैठक में नहीं पहुंचने पर पर्यवेक्षक अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे कड़ी प्रतक्रिया दी।
26 Sep 2022 01:21PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









