Imran Khan

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो बदमाशों ने एक युवक की जेब में हाथ डाल दिया। युवक ने विरोध किया तो उससे मारपीट करने लगे। इस दौरान बीच-बचाव करने आए युवक के साथी को भी पीटा और जेब से पर्स निकालकर भाग निकले। दोनों युवकों को चोटें आई हैं। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक,गोड़पारा सिंधी मोहल्ला निवासी कुर्बान अंसारी वेल्डिंग का काम करता है। वह शाम करीब 6.30 बजे अपने साथी राजा सोनी के साथ चांटीडीह शराब भट्ठी के पास खड़ा था। इसी दौरान वहां दो युवक आए और कुर्बान की पैंट की जेब में हाथ डाल दिया।विरोध करने पर बदमाशों ने धक्का मुक्की शुरू कर दी। दो बदमाशों ने युवक की जेब में हाथ डाला,विरोध करने पर मारपीट की

18 Nov 2020 07:23AM,
by: Imran Khan