Imran Khan

Generic placeholder image

अमेरिकी सेना को उम्मीद है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अफ़ग़ानिस्तान और इराक़ से और सैनिकों की वापसी का आदेश दे सकते हैं। अमेरिकी मीडिया ने रक्षा अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी है। अधिकारियों के मुताबिक जनवरी के मध्य तक अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद पांच हज़ार सैनिकों में से ढाई हज़ार को वापस बुलाया जा सकता है। वहीं इराक़ में मौजूद तीन हज़ार सैनिकों को घटाकर वहां ढाई हज़ार सैनिक किए जा सकते हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले कहा था कि वो चाहते हैं कि 'सभी' सैनिक क्रिसमस तक घर वापस आ जाएं। ट्रंप ने अब तक राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन के हाथों अपनी हार को स्वीकार नहीं किया है। अमरीकी मीडिया के मुताबिक सैनिकों की वापसी 15 जनवरी तक पूरी हो जानी चाहिए. इसके कुछ दिन बाद ही जो बाइडन को राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभालनी है। ट्रंप की इस योजना की रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर मिच मैककॉनेल ने आलोचना की है। उनका कहना है कि चरमपंथी इस विचार को "पसंद"करेंगे। अफ़ग़ानिस्तान-इराक़ से सैनिक वापस बुला सकते हैं - ट्रंप

18 Nov 2020 02:47AM,
by: Imran Khan