Imran Khan

Generic placeholder image

उत्तर कोरिया दुनिया के उन मुल्कों में से हैं जहां धूम्रपान करने वाले लोगों की बड़ी आबादी रहती है। यहां तक कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन भी सार्वजनिक तौर पर सिगरेट हाथ में लिए दिखते रहते हैं। ऐसे में ये सवाल किसी के मन में आ सकता है कि उत्तर कोरिया अपने लोगों को सिगरेट पीने से कैसे हतोत्साहित करता होगा? देश में धूम्रपान के ख़िलाफ़ कई अभियान चलाए जा चुके हैं।विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर कोरिया में लगभग आधे पुरुष धूम्रपान करते हैं। हालांकि यहां महिलाओं में सिगरेट पीने का चलन न के बराबर ही है। इसी महीने पारित एक क़ानून के तहत सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान प्रतिबंधित कर दिया गया है। लेकिन सरकारी मीडिया में सर्वोच्च नेता किम जोंग उन को हाथ में सिगरेट लिए दिखाया जाता है जिससे गलत उदाहरण पेश होता है।

15 Nov 2020 05:14AM,
by: Imran Khan