रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 530 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 623 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 16 मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2562 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। आज 530 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 10 हजार 534 हो गई है। वहीं अब तक 1 लाख 88 हजार 869 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 21 हजार 534 हो गई है।
16 Nov 2020 10:48AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के मुंगेली में तैनात जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांता मार्टिन ने रविवार को खुदकुशी कर ली। पुलिस ने उनके सरकारी बंगले का दरवाजा तोड़कर साड़ी के फंदे से लटका शव निकाला। फिलहाल ये साफ नहीं है कि महिला जज ने जान क्यों दी? मुंगेली के SP अरविंद कुजूर ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक जज कांता मार्टिन अकेली रहती थीं। अकेलेपन की वजह से वे डिप्रेशन में थीं। महिला जज ने किया सुसाइड,नहीं मिला सुसाइड नोट
16 Nov 2020 05:11AM,by: Imran Khan
बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार का गठन होने जा रहा है। नीतीश सोमवार को सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लेकिन इस बार बीजेपी कोटे से डिप्टी सीएम सुशील मोदी के बजाय तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को बनाया जा सकता है। तारकिशोर को बीजेपी विधायक दल का नेता और रेणु देवी को उपनेता चुना गया है, राजनाथ सिंह ने इन दोनों नाम का ऐलान किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन है तारकिशोर और रेणु देवी। जिन्हें बीजेपी अहम पद की जिम्मेदारी देकर नीतीश का डिप्टी बनाने जा रही है?
16 Nov 2020 04:18AM,by: Imran Khan
* RJD नेता ने कांग्रेस पर फोड़ा हार का ठीकरा, कहा- चुनाव के वक्त राहुल शिमला में मना रहे थे पिकनिक आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महागठबंधन के लिए बाधा बन गई। कांग्रेस ने 70 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, लेकिन 70 रैलियां भी नहीं कीं।राहुल गांधी बिहार में केवल तीन दिन के लिए आए। * देश दुनिया की खासखबर एक नजर मे
16 Nov 2020 03:20AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


