Imran Khan

Generic placeholder image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के नाम पर करने की घोषणा की। प्रधानमंत्री की घोषणा के साथ नेताओं में इसका श्रेय लेने की होड़ मच गई। रेडियो कार्यक्रम मन की बात में मोदी ने कहा, 'भगत सिंह की जयंती के ठीक पहले उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। यह तय किया गया है कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम अब शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा।' चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के लोगों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसकी लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। प्रधानमंत्री ने कहा, 'हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लें, उनके आदर्शों पर चलते हुए उनके सपनों का भारत बनाएं, यही उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि होती है। शहीदों के स्मारक, उनके नाम पर स्थानों और संस्थानों के नाम हमें कर्तव्य के लिए प्रेरणा देते हैं।'

26 Sep 2022 03:57AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर घमासान के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नेतृत्व क्षमता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पार्टी के अंदर यह बहस शुरू हो गई है कि क्या अध्यक्ष बनने के बाद गहलोत सभी को साथ लेकर चल पाएंगे। क्योंकि, ऐसा पहली बार हुआ, जब पार्टी नेतृत्व की मर्जी के खिलाफ विधायक सार्वजनिक तौर पर बगावत पर उतर आए हों। कांग्रेस रणनीतिकार मानते हैं कि इस पूरे घटनाक्रम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की छवि को नुकसान पहुंचा है। अभी तक गहलोत की छवि पार्टी नेतृत्व के निर्देश का पालन करने वाले नेता की रही है। गहलोत इस पूरे घटनाक्रम से खुद को अलग कर रहे हैं, पर पार्टी नेता मानते हैं कि गहलोत के इशारे के बगैर यह मुमकिन नहीं है।

26 Sep 2022 03:57AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

फ़िल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। वे मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसती जा रही हैं। जैकलीन आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी होगी। वे बतौर आरोपी पेशी होंगी। सुकेश चंद्रशेखर मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने जैकलीन के खिलाफ बतौर आरोपी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेकर जैकलीन को 26 सितंबर को पेश होने के लिए कहा था।।। हाल ही में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक्ट्रेस से 15 घंटे तक पूछताछ की थी। ईडी से हुई पूछताछ के बाद ये दावा और पुख्ता हो गया कि सुकेश और जैकलीन का सॉलिड कनेक्शन है। जिसके बाद पटियाला कोर्ट को भी मामले में दखल देना पड़ा और जैकलीन को कोर्ट में पेश होने के लिए समन भेजा दिया गया। 17 अगस्त को ईडी ने चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें जैकलीन को भी 200 करोड़ के वसूली केस में आरोपी पाया है।

26 Sep 2022 03:57AM,
by: Imran Khan