कोरोना महामारी ने दुनियाभर में तबाही मचाई. इस दौरान लॉकडाउन की वजह से उद्योग-धंधे चौपट हो गए और करोड़ों लोगों की नौकरी चली गई. इस वजह से देश में आर्थिक असमानता बढ़ गई थी. रेटिंग एजेंसी क्रेडिट सुईस ने मंगलवार को ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट जारी की. इसके अनुसार भारत में आय से जुड़े आंकड़ों का अध्ययन करने पर पता चला कि कोरोना काल में देश आर्थिक असमानता काफी बढ़ गई थी. 2020 में यह दर अपने चरम 82.3 फीसदी पर पहुंच गई थी और 2021 तक बरकरार थी. कोरोना काल में सबसे ज्यादा रही भारत में अमीरी-गरीबी की खाई
21 Sep 2022 08:10AM,by: Imran Khan
महाराष्ट्र में दशहरा रैली और शिवसेना का इतिहास 5 दशक से भी ज्यादा पुराना है। शिवाजी पार्क के जिक्र के बगैर इस इतिहास को जान पाना संभव नहीं है। सालों से शिवाजी पार्क में रैली की दावेदार केवल शिवसेना ही होती रही और साल 2022 में भी शिवसेना ही है, लेकिन जून में पड़ी फूट ने समीकरण बदल दिए हैं। अब उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समूह 'असली शिवसेना' का दावा कर शिवाजी पार्क की तरफ देख रहे हैं।
21 Sep 2022 01:17AM,by: Imran Khan
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 10 फीसदी आरक्षण के मामले में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि पिछड़ी जनजातियों को पहले से ही आरक्षण मिल रहा है। ऐसे में यह आरक्षण केवल सामान्य वर्ग के लोगों को दिया जा सकता है। कोर्ट में अटॉर्नी जनरल केके वेणुगापाल ने मंग्लवार को कहा कि पिछड़ी जातियों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोग पहले से ही रिजर्वेशन के फायदे ले रहे हैं। सामान्य वर्ग के गरीब लोगों को इस कानून के तहत लाफ मिलेगा जो कि क्रांतिकारी साबित होगा।
21 Sep 2022 01:16AM,by: Imran Khan
राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में हिस्सा लेने की कोई संभावना नहीं है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से पार्टी सूत्रों ने कहा है कि राहुल गांधी जो इस वक्त भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं, उनका कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन 30 सितंबर तक दिल्ली पहुंचने का कोई इरादा नहीं है। उधर, कांग्रेस हलकों में चर्चा यह भी है कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और शशि थरूर के बीच अध्यक्ष पद के लिए कड़ा मुकाबला हो सकता है। अध्यक्ष की रेस से राहुल गांधी दूर?
21 Sep 2022 01:16AM,by: Imran Khan
बेनामी संपत्ति के मामले में दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। हाईकोर्ट ने संशोधित बेनामी कानून के तहत समक्ष प्राधिकार/अधिकारियों को सत्येंद्र जैन के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई करने पर रोक लगा दी है। जैन फिलहाल मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद हैं।
21 Sep 2022 01:16AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









