कोलार जिले के उलेराहल्ली गांव में एक दलित लड़के पर इसलिए 60 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया गया क्योंकि उसने प्रतिमा की छड़ी छू ली थी। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक 18 सितंबर को गांव का मेला था और इस दौरान भूताम्मा की प्रतिमा को जुलूस के लिए ले जाया जा रहा था। तभी लड़के ने उनकी छड़ी छू ली थी। एक दिन बाद पूर्व ग्राम पंचायत उपाध्यक्ष के पति वेंकटेशप्पा और एक ग्रामीण नारायणस्वामी ने लड़े की मां शोभा को बुलाया और 60 हजार रुपये जमा करने को कहा। उन्होंने कहा कि तुम्हारे लड़के ने प्रतिमा को अपवित्र कर दिया है।
22 Sep 2022 01:01AM,by: Imran Khan
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 14वें दिन में प्रवेश कर गई है। राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी नेता और कार्यकर्ता केरल की धरती में पहुंच चुके हैं। इस बीच पार्टी की ओर से ऐसी चूक सामने आ रही है, जिसकी हाईकमान को उम्मीद नहीं थी। दरअसल, कांग्रेस की इस यात्रा में जारी किए गए स्वतंत्रता सेनानियों के पोस्टर में वीर सावरकर की फोटो भी अंकित है। कांग्रेस पार्टी उन्हें स्वतंत्रता सेनानी में जोड़कर नहीं देखती। इस पर कांग्रेस पार्टी ने सफाई भी दी है। इसी से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक कार्यकर्ता केरल के कोच्चि में वीर सावरकर की फोटो को महात्मा गांधी की फोटो से छिपाते हुए नजर आ रहा है।
22 Sep 2022 01:01AM,by: Imran Khan
कर्नाटक हिजाब प्रतिबंध विवाद के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। बुधवार को नौंवें दिन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को जल्द से जल्द अपनी दलीलें समाप्त करने की सलाह दी। कोर्ट ने कहा है कि उसका धैर्य अब जवाब दे रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह याचिकाकर्ताओं के वकीलों को गुरुवार को अपनी दलीलें समाप्त करने के लिए सिर्फ एक घंटे का समय देगा।
22 Sep 2022 01:01AM,by: Imran Khan
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को मुंबई की एक विशेष अदालत में दाखिल आरोप पत्र में दावा किया है कि कथित टीआरपी घोटाले में रिपब्लिक टीवी के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला है। आरोपपत्र में केन्द्रीय एजेंसी ने कहा है कि इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच उससे अलग थी। साथ ही ईडी ने कहा कि उसे साक्ष्य मिले हैं कि कुछ क्षेत्रीय और मनोरंजन चैनल टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स (TRP) के 'नमूने' में हेरफेर करने में शामिल थे।
22 Sep 2022 01:01AM,by: Imran Khan
बिहार और झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबल लंबे समय से ऑपरेशन चला रहे हैं। कुछ दिन पहले ही एक महीने के ऑपरेशन के बाद बूढ़ा पहाड़ इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार को सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह ने कहा, 'अब हम कह सकते हैं कि बिहार और झारखंड नक्सल मुक्त हो गए हैं। वे लोग उगाही गैंग के रूप में भले ही बचे हों, लेकिन अब किसी इलाके में उनका वर्चस्व नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार और झारखंड में अब कोई ऐसी जगह नहीं बची है जहां फोर्स नहीं पहुंच सकती।' गृह मंत्री अमित शाह पुलिस और सीआरपीएफ को इस कामयाबी के लिए बधाई दी है। डीजी ने कहा, हाल के दिनों में नक्सली हमले तेजी से कम हुए हैं। इसमें कम से कम 77 फीसदी की कमी देखी गई है। 2009 में सबसे ज्यादा नक्सली हमले हुए थे। हमले में होने वाली मौतों में 85 फीसदी की कमी आई है। गृह मंत्री ने ट्वीट करके बधाई दी और कहा, देश की आंतरिक सुरक्षा में एक ऐतिहासिक पड़ाव पार हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में वामपंथी उग्रवाद के विरुद्ध चल रही निर्णायक लड़ाई में सुरक्षाबलों ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है सीआरपीएफ का बिहार-झारखंड नक्सल मुक्त होने का दावा
21 Sep 2022 02:08PM,by: Imran Khan
बिलासपुर के अमिगोस बार में छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस के साथ मारपीट कर दी गई। इसके चलते बार में बवाल हो गया। पार्टी में किसी की जूती से उनका पैर लगा, तब उन्होंने युवती को ऐसा करने के लिए मना किया। इतने में गाली देते हुए युवती ने नाखून से उनका चेहरा नोंच दिया। इस घटना के बाद एक्ट्रेस केस दर्ज कराने के लिए दो दिन तक थाने का चक्कर काटती रही। अब पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पूरा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। बार में छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस से मारपीट
21 Sep 2022 11:51AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









