श्राद्धपक्ष का एक दिन महिलाओं को समर्पित होता है। इस दिन को मातृ नवमी के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि परिवार में जिन महिलाओं की मृत्यु हुई है उनकी आत्मा की संतुष्टि के लिए यह तिथि उत्तम है। आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पर पितृगणों की प्रसन्नता हेतु ‘नवमी का श्राद्ध’ किया जाता है। यह तिथि माता और परिवार की विवाहित महिलाओं के श्राद्ध के लिए श्रेष्ठ मानी जाती है। नवमी तिथि का श्राद्ध मूल रूप से माता, बहन या पत्नी के निमित्त किया जाता है।
19 Sep 2022 09:03AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। डॉक्टरों ने यहां के रहने वाले 5 साल के का ऑपरेशन के बाद टांके लगाना ही भूल गए। जिसके बाद बच्चा ऑपरेशन वाले जगह को तौलिए से बांधकर रहा था। कलेक्टर को जब इस पूरे मामले का पता चला तो एम्बुलेंस से ज़िला अस्पताल भेजा है। ऑपरेशन के बाद पेट में टांका लगाना भूले डॉक्टर
19 Sep 2022 08:56AM,by: Imran Khan
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ में संभावित बगावत को कुचलने का अभियान जारी है। विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह को निकालने के बाद पार्टी ने उनके चार घनघोर समर्थकों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इधर, पार्टी के दूसरे विधायक प्रमोद शर्मा भी खुलकर धर्मजीत सिंह के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल गलत हुआ है। पार्टी मुझे भी निकालना चाहती है तो निकाल दे।
19 Sep 2022 08:22AM,by: Imran Khan
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा. इस दौरान दुनियाभर के अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्ष, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रतिनिधि उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने लंदन पहुंचे हैं. महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के अंतिम दर्शन करने के लिए रविवार को ही लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. यह भीड़ आज और बढ़ सकती है.
19 Sep 2022 01:22AM,by: Imran Khan
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार को पुर्तो रिको के लिए एक आपातकाल की घोषणा की है. पुर्तो रिको में आए ट्रॉपिकल तूफान फियोना के कारण ये घोषणा की गई है. व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि आपातकालीन घोषणा संघीय आपात प्रबंधन एजेंसी (FEMA) को आपदा राहत प्रयासों में समन्वय स्थापित करने और आपातकालीन सुरक्षात्मक उपाय प्रदान करने के लिए अधिकृत करती है.
19 Sep 2022 01:22AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









