भारत जोड़ो यात्रा 12 दिनों में करीब 200 किलोमीटर का सफर तय कर चेप्पुड (केरल) पहुंच गई है। अगले 12 दिन अभी यात्रा केरल के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए एक अक्टूबर को कर्नाटक में दाखिल होगी। यहीं से यात्रा का असल इम्तेहान शुरू होगा। क्योंकि, कर्नाटक में भाजपा सरकार है और प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
19 Sep 2022 12:53AM,by: Imran Khan
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज बीजेपी में शामिल होंगे। इसके साथ ही अमरिंदर सिंह अपनी 'पंजाब लोक कांग्रेस' (PLC) पार्टी का भी भाजपा में विलय करेंगे। कैप्टन के साथ उनके करीबी पंजाब के 5-6 पूर्व मंत्री भी BJP की सदस्यता लेंगे। भाजपा पंजाब में पार्टी के पुनर्गठन की तैयारी में हैं, क्योंकि वर्तमान भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा का कार्यकाल खत्म होने वाला है। ऐसे में पंजाब लोक कांग्रेस का BJP में विलय होने के बाद पार्टी नेतृत्व कैप्टन और उनके करीबियों को पंजाब में अहम जिम्मेदारियां सौंप सकता है।
19 Sep 2022 12:52AM,by: Imran Khan
ओलंपिक ब्रांज मेडलिस्ट बजरंग पुनिया ने बेलग्रेड में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल जीता है। पुनिया ने पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग में ब्रांज जीतने के लिए प्यूर्टो रिको के सेबस्टियन रिवेरा को 11-9 से हराकर 0-6 से वापसी की। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में बजरंग पुनिया ने जीता ब्रांज मेडल
19 Sep 2022 12:52AM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शनिवार को 15 दिवसीय रक्तदान अभियान शुरू हुआ। पहले दिन 1 लाख से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया, जो 'विश्व रिकॉर्ड' है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने यह जानकारी दी। इससे पहले 6 सितंबर 2014 को 87,059 प्रतिभागियों ने रक्तदान में हिस्सा लेकर कीर्तिमान स्थापित किया था। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की ओर से आयोजित किया गया था। इसके लिए भारत के 300 शहरों में रक्तदान के 556 शिविर लगाए गए थे।
18 Sep 2022 01:09PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








