प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की तैयारियों और सेवा पखवाड़ा पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसा। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि भाजपा के पास तो इफरात पैसा है। सभी बच्चों को बांटे, अच्छी बात है। तमिलनाडु क्यों पूरे देशभर के बच्चों को बांटे। उनके पास तो इतना पैसा है कि विधायक-सांसद सबको खरीद रहे हैं। अंगूठी दे देना कौन सी बड़ी बात है। दरअसल, तमिलनाडु की भाजपा इकाई ने चेन्नई स्थित सरकारी RSRM हॉस्पिटल को चुना है, जहां 17 सितंबर को पैदा होने वाले सभी बच्चों को सोने की अंगूठी दी जाएगी।
17 Sep 2022 12:59AM,by: Imran Khan
छ्त्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि किसी भी सूरत में मैं BJP में शामिल नहीं होऊंगा। जब मैंने पंचायत मंत्री के पद से इस्तीफा दिया और कॉपी को सार्वजनिक किया था तो मेरे भी कान पकड़े गए थे। BJP में हो रहे फेरबदल को लेकर कहा कि, हमें खुद के घर की चिंता करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी में चल रही अंतर्कलह के सवाल पर कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। यदि अंदर कुछ है तो ऐसा होना नहीं चाहिए।
16 Sep 2022 12:20PM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में SCO शिखर सम्मेलन के मौके पर तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों की पहचान करने और आपसी संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। आपको बता दें कि SCO की बैठक पर दुनियाभर के देशों की नजरें हैं। खास तौर पर भारत, चीन और रुस के गठबंधन को अमेरिका हमेशा से अपने वर्चस्व के लिए खतरे का संकेत मानता है। ऐसे में इस समिट को काफी अहम माना जा रहा है।
16 Sep 2022 12:20PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








