छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में ट्रक ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर हुआ। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। आग इतनी तेज थी कि लोग चाहकर भी ट्रक ड्राइवर को जलने से नहीं बचा सके। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क हादसे में जिंदा जल गया ड्राइवर
16 Sep 2022 10:25AM,by: Imran Khan
बल्लारी के विजयनगर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के आईसीयू में कथित तौर पर बिजली जाने से दो मरीजों की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को कर्नाटक विधानसभा में इसे लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। सरकार ने इन आरोपों से इन्कार करते हुए कहा कि वह जांच के लिए तैयार है। कुछ रिपोर्टों में सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बिजली कटौती और खराब बिजली जनरेटर को मौतों का जिम्मेदार ठहराया गया है। आईसीयू में बिजली जाने से दो की मौत, कर्नाटक विस में हंगामा
16 Sep 2022 03:49AM,by: Imran Khan
बिहार के बेगूसराय में हुए गोलीकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सीरियल फायरिंग का आरोपी जमुई के झाझा से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन से फरार होने की कोशिश कर रहा था। झाझा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और पुलिस ने गुरुवार देर रात उसे ट्रेन में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। बेगूसराय गोलीकांड का आज शुक्रवार को पुलिस खुलासा कर सकती है। दो दिन पहले बेगूसराय में 30 किलोमीटर तक हुई सीरियल फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई और 9 लोग घायल हुए थे। इस गोलीकांड से बिहार पुलिस और नीतीश सरकार विपक्ष और जनता के निशाने पर आ गई। अब तक की जांच के मुताबिक इस वारदात को अंजाम देने में दो बाइक सवार चार युवकों का हाथ था। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने एक अन्य आरोपी की भी गिरफ्तारी कर ली है, जबकि अन्य दो की तलाश जारी है।
16 Sep 2022 03:49AM,by: Imran Khan
सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि शैक्षणिक संस्थान स्थापित करना एक मौलिक अधिकार है। सरकार एक निर्देश जारी करके प्रतिबंध नहीं लगा सकती। इसके लिए बाकायदा एक कानून बनाकर उचित प्रतिबंध लगाया जा सकता है। जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस पी एस नरसिम्हा की पीठ ने यह टिप्पणी करते हुए फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) की याचिका खारिज कर दी।
16 Sep 2022 02:28AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









