Imran Khan

Generic placeholder image

स्कॉटलैंड के बाल्मोरल में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद ऑपरेशन यूनिकॉर्न को शुरू कर दिया गया है। ब्रिटेन के अधिकारियों ने रानी की मृत्यु और अंतिम संस्कार के बीच पहले 10 दिनों के दौरान घटनाओं का प्रबंधन करने के लिए ऑपरेशन लंदन ब्रिज तैयार किया था। स्कॉटलैंड में रानी की मृत्यु के मामले में उन्होंने ऑपरेशन यूनिकॉर्न के बारे में सोचा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह पहले से ही तय था कि अगर स्कॉटलैंड में महारानी का निधन होता है तो ऑपरेशन का नाम स्कॉटलैंड के राष्ट्रीय पशु के नाम पर रखा जाएगा। इसके तहत ऑपरेशन के कुछ हिस्सों को पहले ही सक्रिय कर दिया गया है।

09 Sep 2022 01:07AM,
by: Imran Khan