भाजपा की नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट को आखिरी बार जिस कर्लीज रेस्तरां में देखा गया था, उस पर अब बुलडोजर चलाए जाने की तैयारी है। इस रेस्तरां को तटीय इलाके में निर्माण को लेकर तय नियमों का उल्लंघन करने पर गिराया जाएगा। गोवा कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी की ओर से यह आदेश जारी किया गया था, जिसे नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल ने बरकरार रखा है। संयोग की बात है कि ग्रीन ट्राइब्यूनल का यह आदेश ऐसे समय पर आया है, जब सोनाली फोगाट की संदिग्ध मौत हुई है। इस घटना से पहले सोनाली फोगाट को आखिरी बार कर्लीज रेस्तरां में ही देखा गया था।
08 Sep 2022 12:47PM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम को सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन । इसके साथ ही प्रधानमंत्री इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। 28 फुट ऊंची यह प्रतिमा ग्रेनाइट पत्थर पर उकेरी गई है। 65 मीट्रिक टन यह प्रतिमा उसी जगह स्थापित की गई है जहां बीते 23 जनवरी को पराक्रम दिवस पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया गया था। ये दोनों निर्माण कार्य सेंट्रल विस्टा रि-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। इससे पहले जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन की छत पर बनाए गए अशोक स्तंभ का भी अनावरण कर चुके हैं।
08 Sep 2022 12:29PM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करने जा रहे हैं। खबर है क इस कार्यक्रम में नेताजी के परिवार के सदस्य शामिल नहीं हो पाएंगे। साथ ही उनकी बेटी अनीता बोस फाफ ने सरकार की चुनी हुई तारीख पर भी सवाल उठा दिए हैं। NDMC ने बुधवार को राजपथ का नाम कर्तव्यपथ करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी। इसके बाद नेताजी की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक के मार्ग को कर्तव्यपथ कहा जाएगा।
08 Sep 2022 12:18PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







