Imran Khan

Generic placeholder image

शिक्षक दिवस 2022 के मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन राजभवन के दरबार हाल में किया गया. इस अवसर पर राज्य के 60 शिक्षकों का सम्मान किया गया. इनमें से 56 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया. समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 56 शिक्षिकों में से प्रत्येक को 21-21 हजार रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. इसके अलावा प्रदेश के महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50-50 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदानश किया गया. इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की. विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम और संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव उपस्थित थे. छत्तीसगढ़ में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान

05 Sep 2022 11:58AM,
by: Imran Khan