कार एक्सिडेंट में जान गंवाने वाले टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के शव का पोस्टमॉर्टम मुंबई के जेजे अस्पताल में हो सकता है. पोस्टमॉर्टम के बाद पार्थिव शरीर को परिवार के हवाले कर दिया जाएगा. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. इस बीच बड़ी खबर ये है कि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं.
05 Sep 2022 01:17AM,by: Imran Khan
शिक्षक दिवस के खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सुबह 10:30 बजे विज्ञान भवन में 46 शिक्षकों को 2022 के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी. ये 46 टीचर्स अलग-अलग राज्यों से चुने गए हैं. शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग हर साल 5 सिंतबर को एक राष्ट्रीय समारोह का आयोजन करता है जिसमें देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं. पुरस्कारों के लिए शिक्षकों का चयन ऑनलाइन तीन स्तरीय चयन प्रक्रिया के जरिए पारदर्शी तरीके से किया जाता है.
05 Sep 2022 01:17AM,by: Imran Khan
एशिया कप 2022 सुपर-4 राउंड मैच में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया है. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन बनाए. इस तरह पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 182 रनों का लक्ष्य मिला. पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया. पाकिस्तान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 51 गेंदो पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 71 रनों की शानदार पारी खेली.
05 Sep 2022 01:17AM,by: Imran Khan
लॉजिस्टिक्स इंडस्ट्री की एक कंपनी ने 1 लाख रुपये लगाने वालों को करोड़पति बना दिया है। कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। यह कंपनी ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (TCI) है। इस मिड-कैप कंपनी के शेयर पिछले कुछ साल में 7 रुपये से बढ़कर 700 रुपये के पार पहुंच गए हैं। ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 858 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 403.05 रुपये है।
05 Sep 2022 12:35AM,by: Imran Khan
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा सायरस के पिता पालोनजी शापूरजी मिस्त्री की मौत के करीब 3 माह के भीतर हुआ। बीते 28 जून को 94 साल की उम्र में अरबपति पालोनजी मिस्त्री का निधन हो गया था। मिस्त्री परिवार के सबसे छोटे बेटे सायरस ने बेहद कम समय में शापूरजी ग्रुप को सफलता की नई बुलंदियों तक पहुंचाया।
05 Sep 2022 12:35AM,by: Imran Khan
आरबीआई के पूर्व गवर्नर डी सुब्बाराव का कहना है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था में बड़ी छलांग की उम्मीद थी। लेकिन, आर्थिक वृद्धि दर का उम्मीद से कम रहना निराशा और चिंताजनक है। 2022-23 की जून तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 13.5 फीसदी रही। सुब्बाराव ने रविवार को कहा, उन्हें चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में विकास दर के 13.5 फीसदी से अधिक रहने का अनुमान था। मौजूदा परिस्थितियों में यह निराशा और चिंता का कारण बन गया है।
05 Sep 2022 12:35AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









