मध्य जिला स्पेशल स्टाफ ने पहाड़गंज में करोड़ों के गहने की लूट मामले में जयपुर से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से छह करोड़ रुपये के गहने बरामद हुए हैं। मुख्य आरोपी नागेश ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि वह बड़ी लूट को अंजाम देने के बाद विदेश में रह रही अपनी पत्नी के पास जाना चाहता था। नागेश की पत्नी विदेश में नर्स है।
03 Sep 2022 06:37AM,by: Imran Khan
बैंक में बंधक जमीन को धोखाधड़ी से बेचने के मामले में सीबीआई की देहरादून शाखा में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के तत्कालीन शाखा प्रबंधक समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जमीन गाजियाबाद में है और इसे आगरा की सूर्यनगर शाखा में बंधक रखा गया था। ग्राहक को धोखे में रखकर मालिकों ने इस जमीन को बेच डाला।
03 Sep 2022 06:37AM,by: Imran Khan
एशिया कप 2022 में सुपर चार की सभी टीमें तय हो चुकी हैं। अब भारत का अगला मुकाबला रविवार को पाकिस्तान के साथ है। इस मैच से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ रही हैं। इससे पहले हुए मुकाबले में भारत ने पांच विकेट के अंतर से जीत हासिल की थी। पिछले मुकाबले में भारत की जीत में अहम योगदान देने वाले रवींद्र जडेजा चोट के चलते टीम से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह अक्षर पटेल को मौका दिया गया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम ने हॉन्गकॉन्ग पर बड़ी जीत हासिल की है और यह टीम पूरी तरह लय में आ चुकी है। ऐसे में भारत के लिए दूसरा मुकाबला जीतना आसान नहीं होगा। पाकिस्तान को दूसरी बार पीटने के लिए तैयार है टीम इंडिया
03 Sep 2022 06:37AM,by: Imran Khan
पिछले 20 -25 सालों में दुनिया बहुत बदल गई। युद्ध जनित विनाश और विध्वंस के स्थापित आर्थिक और राजनीतिक परिणामों के अलावा भी नए-नए दुष्परिणाम देखने को मिल रहे हैं। इराक और अफगानिस्तान की बर्बादी इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं जहां पर्याप्त आर्थिक संसाधन होने के बावजूद जनता को बेतहाशा संकट झेलने पड़े हैं।
03 Sep 2022 06:37AM,by: Imran Khan
गुजरात में सत्तासीन भाजपा के एक विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और उन्हें धमकी देने के आरोप में एक पूर्व सैनिक को गिरफ्तार किया गया है। कमला बाग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व कृषि और मत्स्य पालन मंत्री बाबूभाई बोखिरिया की शिकायत पर पूर्व सैनिक लखनाशी ओडेदरा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। ओडेदरा करीब के ही शिशाली गांव के रहने वाले है।
03 Sep 2022 06:37AM,by: Imran Khan
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे शुक्रवार देर रात सिंगापुर एयरलाइंस से अपने देश लौट आए हैं। 73 साल के राजपक्षे करीब 7 हफ्ते बाद बैंकॉक से सिंगापुर होते हुए श्रीलंका लौटे हैं। कोलंबों बंदरानाइक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक उन्हें भारी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया।
03 Sep 2022 03:20AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









