ओडिशा के कटक में एक स्पेशल पॉक्सो जस्टिस सुभाष कुमार बिहारी शुक्रवार को अपने घर में मृत पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक 49 साल के जस्टिस सुभाष का शव पंखे से लटका मिला। कटक शहर के जोन-3 के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) तापस प्रधान ने बताया कि जस्टिस के गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, क्योंकि उनकी उसकी गर्दन पर जो पाए गए हैं, वो अक्सर जो फांसी के कारण होते हैं।
03 Sep 2022 03:19AM,by: Imran Khan
ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के नए वेरिएंट का पता चला है। जानकारी के मुताबिक यहां एक शख्स मंकीपॉक्स के नए वेरिएंट से संक्रमित पाया गया है। वो हाल ही में पश्चिमी अफ्रीका की यात्रा कर ब्रिटेन लौटा था। ब्रिटेन के हेल्थ एक्सपर्ट ने इसकी पुष्टि की है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक शुरुआती जीनोमिक सीक्वेसिंग से यह पता चला है कि इस व्यक्ति के अंदर मंकीपॉक्स संक्रमण का मौजूदा वायरस नहीं है, बल्कि इस उसके अंदर वायरस का नया स्ट्रेन मिला है, जो बेहद खतरनाक है। ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के नए वैरिएंट की पहचान
03 Sep 2022 03:19AM,by: Imran Khan
जर्मन एविएशन कंपनी लुफ्थांसा एयरलाइन ने पायलटों की एक दिन की हड़ताल के चलते दुनियाभर में अपनी 800 उड़ानें रद्द कर दीं। इसमें दिल्ली से फ्रैंकफर्ट और म्यूनिख की दो उड़ानें भी शामिल हैं। शुक्रवार को उड़ानें रद्द होने से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर 700 यात्री फंस गए। इन यात्रियों और उनके रिश्तेदारों ने हवाईअड्डे पर हंगामा किया। बाद में यात्रियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई।
03 Sep 2022 03:19AM,by: Imran Khan
देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) उदय उमेश ललित ने शुक्रवार को कहा कि वह उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्यों के सामने खड़े होने के योग्य होंगे। उन्होंने यह बात बार द्वारा आयोजित एक अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान कही। सीजेआई उदय उमेश ललित ने अपने संबोधन के दौरान पिछले चार दिनों के कार्यों की रिपोर्ट भी रखी। बताया कि चार दिनों में शीर्ष अदालत द्वारा निपटाए गए विविध मामलों की संख्या 1293 है। उन्होंने बीते 27 अगस्त को देश के शीर्ष न्यायिक पद के लिए शपथ ली थी।
03 Sep 2022 03:19AM,by: Imran Khan
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के डिजिटलीकरण की पायलट परियोजना शुरू करने का फैसला किया है। आरबीआई के मुताबिक इस पायलट परियोजना से हासिल सबक को ध्यान में रखते हुए देशभर में किसान क्रेडिट कार्ड के डिजिटलीकरण का अभियान चलाया जाएगा।
03 Sep 2022 01:27AM,by: Imran Khan
एक मल्टीबैगर स्मॉलकैप कंपनी अपने शेयर बांटने (स्टॉक स्प्लिट) की तैयारी में है। यह कंपनी कलरचिप्स न्यू मीडिया लिमिटेड है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने स्टॉक सब-डिवीजन को रिकमंड किया है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 5:1 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट रिकमंड किया है। यानी, स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से 2 रुपये प्रति शेयर रह जाएगी। कंपनी ने अभी शेयरों के सब-डिवीजन की रिकॉर्ड डेट के बारे में कुछ नहीं बताया है।
03 Sep 2022 01:27AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









