राजधानी रायपुर में 20 अगस्त से वन विभाग में काम करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अपनी 2 सूत्रीय मांग को लेकर प्रदेश व्यापी प्रदर्शन कर रहे हैं. आज उनके प्रदर्शन का 11 वां दिन है और छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्यौहार तीजा पर्व भी आज है. दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के इस प्रदर्शन में लगभग 15 महिलाएं तीजा पर्व का निर्जला उपवास रहकर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं. कुछ महिलाएं भूख हड़ताल पर भी बैठी हुई हैं.इस प्रदर्शन के दौरान खास बात यह भी देखने को मिली की महिलाओं के अलावा एक पुरुष ने भी आज उपवास रहकर प्रदर्शन में अपनी भूमिका निभाई है. हड़ताली कर्मचारियों की मांग है कि मुख्यमंत्री तीजा पर्व में उन्हें तोहफा के रूप में नियमितीकरण का उपहार दें.।।। आज प्रदेश में तीजा का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. बाजार में भी रौनक देखने को मिल रही है. राजधानी के प्रदर्शन स्थल बूढ़ा तालाब में वन विभाग में काम करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बीते 11 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. आज तीजा का पर्व होने के कारण 24 घंटे का निर्जला उपवास रखकर महिलाएं इस व्रत को पूरा करने मे लगी हुई है. महिलाओं के साथ ही एक पुरुष भी आज तीजा पर्व का उपवास रखकर अपनी मांगों को पूरा करने के लिए प्रदेश के मुखिया से विनती करते नजर आए। रायपुर में हड़ताल के साथ तीजा पर्व, पुरुष ने भी रखा व्रत
30 Aug 2022 02:14PM,by: Imran Khan
भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। इस बीच, AAP और भाजपा विधायकों ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में रात भर धरना प्रदर्शन किया। आप विधायकों ने उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली विधानसभा के भीतर धरना दिया। आप और भाजपा विधायको ने पूरी रात विधानसभा में दिया धरना
30 Aug 2022 02:15AM,by: Imran Khan
दिल्ली विधानसभा: भाजपा के नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा- केजरीवाल राजनीतिक प्रचार के लिए विधानसभा का उपयोग अपने मर्जी से कर अपनी सरकार के शराब घोटाले से लोगों का ध्यान हटाने के लिए नौटंकी कर रहे हैं। भाजपा के सभी 8 विधायक सोमवार और शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही का हिस्सा नहीं थे, क्योंकि उन्हें सदन से बाहर निकाल दिया गया था। केजरीवाल नौटंकी कर रहे हैं- बिधूड़ी
30 Aug 2022 02:15AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









