धमतरी: केरेगांव के जंगल में 25 अगस्त को एक नवविवाहिता की लाश मिली थी. इस मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लग गए हैं. पुलिस ने महिला की पहचान कर ली है. पुलिस ने बताया कि "मृतिका 27 साल की है. जिसका नाम सुरमा नागवंशी था, जो अमलीपारा की रहने वाली थी. उसकी शादी रुद्री के विश्रामपुर में हुई थी. महिला की लाश अमलीपारा के पास ही जंगल में मिली थी.
31 Aug 2022 12:58AM,by: Imran Khan
गणेश चतुर्थी की तैयारी को लेकर एक ओर जहां राजधानी रायपुर दुल्हन की तरह सज रही है. तो वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने भी कमर कस ली है. रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने गणेश उत्सव पर मेगा प्लान तैयार किया है. कोविड गाइडलाइन हटने के बाद इस साल बड़ी संख्या में सड़क किनारे पंडाल बनाए गए हैं. ऐसे में शाम के वक्त जाम की स्थिति निर्मित न हो इसलिए पहली बार रायपुर यातायात पुलिस जाम वाली सड़कों को वन वे बनाने की तैयारी कर रहा है. रायपुर में गणेशोत्सव को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने कसी कमर
31 Aug 2022 12:58AM,by: Imran Khan
सरगुजा: घनघोर जंगलों के बीच बसे सरगुजा में जंगली जानवरों का दिखना आम बात है. लेकिन बीते कई वर्षों में यहां बाघ नदारद माने जाते रहे हैं. लेकिन एक बार फिर सरगुजा में बाघ ने दस्तक दे दी है. इस बार सिर्फ साक्ष्य नही बल्कि खुद लोगों ने बाघ को सड़क पार करते देख लिया. बलरामपुर जिले के अमझर नाले के पास यह बाघ देखा गया है.
31 Aug 2022 12:58AM,by: Imran Khan
भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार का दिन शुभ रहा। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1,564.45 अंक यानी 2.70 प्रतिशत की लंबी छलांग के साथ 59,537.07 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,627.16 अंक तक चढ़ गया था। यह साल का दूसरा कारोबारी दिन है, जब सेंसेक्स में इतनी बड़ी रिकवरी आई है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 446.40 अंक यानी 2.58 प्रतिशत चढ़कर 17,759.30 अंक पर बंद हुआ। बहरहाल, जानते हैं कि आखिर बाजार की बढ़त की मुख्य वजह क्या है।।।। - अमेरिका के शेयर बाजार से पॉजिटिव संकेत मिले हैं। दरअसल, अमेरिकी शेयर बाजार का सूचकांक- S&P500 लगातार दो कारोबारी दिन गिरने के बाद सोमवार को रिकवरी के मूड में नजर आया। इसका फायदा भारतीय बाजार को भी मिला है।
31 Aug 2022 12:58AM,by: Imran Khan
दो सरकारी कंपनी जल्द ही विनिवेश किया जा सकता है। केन्द्र की मोदी सरकार इसके लिए फास्ट-ट्रैक पर काम कर रही है। दरअसल, केंद्र अगले कुछ महीनों में बीईएमएल और शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के स्ट्रैटेजिक विनिवेश के लिए रुचि की अभिव्यक्ति ( आमंत्रित कर सकता है। दोनों कंपनियों की लैंड और नाॅन-कोर एसेट का विलय अक्टूबर तक पूरा होने की उम्मीद है।
31 Aug 2022 12:58AM,by: Imran Khan
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में घर-घर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए गौतम अडानी की कंपनी अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई ने बड़े निवेश का ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि वह 2023 के अंत तक मुंबई में 7 लाख उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर लगाने के लिए 500 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। आपको बता दें कि एईएमएल की पैरेंट कंपनी अडानी ट्रांसमिशन है, जो शेयर बाजार में लिस्टेड है।
31 Aug 2022 12:57AM,by: Imran Khan
अनिल अंबानी की कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (आरसीएल) के अधिग्रहण के लिए 4 कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। ये चार कंपनियां- इंडसइंड बैंक, अमेरिकी संपत्ति प्रबंधन कंपनी ऑकट्री कैपिटल, टॉरेंट ग्रुप और बी-राइट ग्रुप हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इन कंपनियों ने बोलियां जमा कर दी है। सूत्रों के अनुसार, आठ अलग-अलग क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी के लिए ये बोलियां 4,000 करोड़ रुपये के दायरे में हैं।
31 Aug 2022 12:57AM,by: Imran Khan
त्रिपुरा में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच अकसर झड़प की खबरें आती रहती हैं। एक दिन पहले भी झड़प के चलते भाजपा के 25 कार्यकर्ता घायल हो गए। वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली में शामिल होने जा रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मानिक साहा ने पुलिस को आदेश दिया है कि जो लोग भी इस घटना में शामिल थे उनकी पहचान करके कड़ी कार्रवाई की जाए चाहे वे किसी भी पार्टी के हों।
31 Aug 2022 12:57AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







