Imran Khan

Generic placeholder image

गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है. इस पर्व को लेकर शहर के मूर्तिकारों ने अलग-अलग थीम पर मूर्तियां बनाई है. जो लगभग पूरी तरह बनकर तैयार भी हो चुकी है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मूर्तिकार के यहां लेकर आए हैं, जिनकी बनाई मूर्तियां न केवल चर्चा का विषय है, बल्कि आकर्षण का केंद्र भी. क्योंकि इस परिवार ने वनोपज से जुड़ी मूर्ति बनाई है. अर्थात इसमें हर्रा, बहेरा, तेंदूपत्ता, चार और चिरंजी से मूर्ति को बनाई गई है. वैसे तो मूर्तिकार शिव चरण यादव का परिवार आम दिनों में गुपचुप का ठेला लगाते हैं, लेकिन गणेशोसत्व के इस खास मौके पर पूरा परिवार एक होकर मूर्तियां बनाने में जुट जाते हैं. यहां की मूर्तियां हर साल अलग अलग थीम पर होती है. जिसकी वजह से दूर दूर से लोग मूर्तियों का ऑर्डर देने आते हैं. वनोपज से बनाई गणपति की मूर्ति

29 Aug 2022 12:16AM,
by: Imran Khan