कोरिया जिले के वन मंडल मनेंद्रगढ़ के वन परिक्षेत्र जनकपुर के जंगलों में शनिवार को एक हाथी दिखाई दिया. बताया जा रहा है कि यह हाथी मध्य प्रदेश के फतेह टोला से होते हुए मेंहदौली बरछा होते हुए बड़वानी के जंगल में विश्राम कर रहा है. ग्रामीणों ने जब जंगल मे हाथी को देखा तो तत्काल वन विभाग को इसकी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही वन परिक्षेत्र जनकपुर का वन अमला लगातार जंगल मे हाथी पर नजर बनाए हुए है. जब इस संबंध में हमने वन परिक्षेत्राधिकारी जनकपुर चंद्रमणि तिवारी से बात की तो उन्होंने बताया कि ''जंगल मे हाथी की उपस्थिति की जानकारी मिल गई है. वन अमला सतत निगरानी कर रहा है.लोगों से अपील की जा रही है कि जंगल में ना जायें और सावधानी रखें. किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करें. कोरिया के जनकपुर में हाथी, वन विभाग अलर्ट
21 Aug 2022 01:06AM,by: Imran Khan
कई दिनों से सरगुजा में लगातार हो रही भारी बारिश अब लोगों पर कहर बनकर टूट रही है. विकासखंड उदयपुर के दो अलग अलग जगहों पर हुई घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई. ग्राम कठमुड़ा में एक घर धंसने से 75 वर्षीय महिला की घर के भीतर दबकर मौत हो गई. वहीं एक दूसरे मामले में ग्राम डांडगांव में घर की दीवार गिर गई. जिसमें गंभीर रूप से घायल शख्स को इलाज के लिये जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है. सरगुजा में बारिश का कहर, घर गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत
21 Aug 2022 01:06AM,by: Imran Khan
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कलेक्टोरेट के सभागार में पुलिस विभाग के आला अधिकारियों की बैठक ली. गृहमंत्री ने कानून व्यवस्था के साथ जिले में हो रहे सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम पर चर्चा की. इस समीक्षा बैठक में दुर्ग रेंज आईजी बीएन मीणा, कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा, एसपी अभिषेक पल्लव, एएसपी, सीएसपी, डीएसपी,सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी मौजूद रहे. साथ ही पीडब्ल्यूडी और दुर्ग नगर निगम आयुक्त को भी बैठक में बुलाया गया था. गृह मंत्री ने बैठक में कहा कि "क्राइम को लेकर जो हॉटस्पॉट जोन बनाए गए हैं, उस स्थान पर विशेष रूप से पेट्रोलिंग होनी चाहिए. पुलिस के पास आने वाले प्रार्थी की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई हो और इसका जल्द निपटारा हो. वहीं हॉटस्पॉट वाले चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं. शहर में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के निर्देश दिए गये. शहरों में ड्रग्स की तस्करी बढ़ गई है.
21 Aug 2022 01:06AM,by: Imran Khan
बिलासपुर ग्रामीण बैंक में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. यहां फर्जी दस्तावेज से लोन लेने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों पर लोन लेकर ठगी करने का भी आरोप है. करीब 86 लाख रुपये का लोन आरोपियों ने लिया था. इस केस में बैंक की तरफ से तारबहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. उसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में कागजात के आधार के पर खोजबीन की और केस को सुलझाया. थाना तारबाहर क्षेत्र के छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक लिंक रोड के शाखा प्रबंधक अंकिता दुबे ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई. रिपोर्ट में बताया गया कि दो युवकों ने 86 लाख रुपए लोन के माध्यम से बैंक से लिया था. आरोपी फिर लोन की किस्त नहीं दे रहे थे. बैंक की छानबीन के बाद पुलिस में बैंक प्रबंधन पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। फर्जी दस्तावेज से लोन के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
21 Aug 2022 01:06AM,by: Imran Khan
सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में सांप के डसने का मामला सामने आया है. जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रहे ग्रामीण के कमरे में दो जहरीले सांप घुस गए. इसमें से एक सांप ने उसे डस लिया. डसे जाने पर जब ग्रामीण की नींद खुली तो कमरे में 2 सांप को देख कर उसके होश उड़ गए. चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे. इस दौरान परिजन ने एक सांप को डंडे से मार दिया. जबकि दूसरे सांप को बंधक बना लिया. इसके बाद वे सर्पदंश पीड़ित को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया. यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
21 Aug 2022 01:06AM,by: Imran Khan
सरगुजा: वनों से आच्छादित आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में 1965 में संस्कृत की शिक्षा शुरू कर दी गई थी. यह पहला मौका था जब छत्तीसगढ़ में संस्कृत की शिक्षा शुरू की गई. सामरबार में बने आश्रम में संत गहिरागुरू ने इसकी स्थापना की थी. आज संस्कृत के 10 स्कूल और 2 कॉलेज संचालित हैं. जिनमे करीब 11 सौ बच्चे संस्कृत की शिक्षा ले रहे हैं. छत्तीसगढ़ में पहली बार वनांचल में शुरू हुई संस्कृत की शिक्षा
21 Aug 2022 01:06AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








