कोरबा: कोरबा के नव पदस्थ पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली मीटिंग में साफ तौर पर कह दिया था कि जिले में अपराधिक किस्म के लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए सभी थाना चौकियों के पुलिस अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे. जिसके बाद से ही पुलिस अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से सख्ती से निपट रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने गुंडा बदमाशों के लिस्ट में शामिल पंप हाउस निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला। कोरबा में धमकी के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस
22 Aug 2022 12:27AM,by: Imran Khan
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घट रही है. वहीं स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या अब बढ़ने लगी है. प्रदेश में अब तक 100 से ज्यादा स्वाइन फ्लू के मरीज मिल चुके हैं. जिसमें से 54 मरीजों का भी इलाज चल रहा है. वहीं 45 मरीजों की ठीक होकर घर लौट चुके है. स्वास्थ विभाग ने पहले ही स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है. सभी अस्पतालों को स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए तैयार रहने को कहा है.
22 Aug 2022 12:27AM,by: Imran Khan
तेलंगाना का मुनुगोड़े विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव और भी दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस जीत के लिए यहां एक नया दांव आजमाने को तैयार है। निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस प्रतिनिधियों ने एक लाख लोगों के पैर छूने की योजना बनाई है। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कांग्रेस सांसद ए रेवंत रेड्डी ने रविवार को यह जानकारी दी। मालूम हो कि हाल ही में मुनुगोड़े सीट से कांग्रेस के विधायक के. राजगोपाल रेड्डी ने भाजपा का दामन थाम लिया था, जिसके बाद इस सीट पर चुनाव की जरूरत पड़ी है। पैर छूकर चुनाव जीतेगी कांग्रेस?
22 Aug 2022 12:27AM,by: Imran Khan
महंगाई भत्ता-DA और गृह भाड़ा भत्ता-HRA बढ़ाने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के कर्मचारी संगठन सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। दावा है कि, इस हड़ताल में 96 कर्मचारी-अधिकारी संगठन शामिल हो रहे हैं। हड़ताल की वजह से अगले कुछ दिनों तक स्कूलों में पढ़ाई, न्यायिक प्रक्रिया, राजस्व मामलों के निपटारे से लेकर सामान्य सरकारी कामकाज ठप हो जाने का खतरा मंडरा रहा है। आंदोलन को लेकर सरकार भी सख्ती के मूड में है। कलेक्टरों को वैकल्पिक व्यवस्था से कामकाज जारी रखने को कहा गया है।
21 Aug 2022 02:34PM,by: Imran Khan
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत किसी भी आरोपी के खिलाफ ‘अभी तक’ कोई लुकआउट सर्कुलर जारी नहीं किया है. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि दस्तावेजों की छंटनी की प्रक्रिया चल रही है और संदिग्धों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं. यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब सिसोदिया (ने दावा किया है कि आबकारी नीति मामले की जांच कर रही सीबीआई ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है. सिसोदिया ने इस कदम को ‘नौटंकी’ करार देते हुए दावा किया है कि शुक्रवार को उनके आवास पर छापे के दौरान जांच एजेंसी को ‘कुछ नहीं मिला.’
21 Aug 2022 12:43PM,by: Imran Khan
पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि वे अपने स्वाभिमान के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं कर सकते हैं. कहा जा रहा है कि प्रमुख बैठकों में नहीं बुलाए जाने के कारण आनंद शर्मा कांग्रेस में खुद को उपेक्षित और अलग-थलग महसूस कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक आनंद शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा कि उनका स्वाभिमान नॉन निगोशिएबल है. उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया है. आनंद शर्मा के इस्तीफ से पहले G23 समूह के दूसरे नेता गुलाम नबी आजाद ने भी जम्मू-कश्मीर में अभियान समिति के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था.
21 Aug 2022 09:14AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








