आज पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बार जन्माष्टमी की तिथि को लेकर भी भ्रम की स्थिति थी। इस वजह से कुछ लोगों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी कल यानि 18 अगस्त को मनाई थी। और कुछ लोग आज यानी 19 अगस्त को मनाएंगे। 19 अगस्त को मनाई जाने वाली जन्माष्टमी मथुरा और वृंदावन के आधार पर मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसीलिए सब उनके आशीर्वाद के लिए इस दिन लड्डू गोपाल या कृष्ण के बाल स्वरूप की अर्चना करते हैं।
19 Aug 2022 03:36AM,by: Imran Khan
फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी बाबूलाल की भतीजी पिंकी की प्रसव के बाद मौत हो गई। उन्होंने चिकित्सक पर ऑपरेशन करते वक्त लापरवाही का आरोप लगाया है। विधायक के पुत्र रामेश्वर सिंह चौधरी ने बताया कि उनकी चचेरी बहन पिंकी को प्रसव पीड़ा होने पर 14 अगस्त को डॉ. अलका सेन के अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां डॉक्टर अलका सेन की बेटी ने ऑपरेशन कर दिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर 15 अगस्त की सुबह आगरा के प्रभा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां भी तबियत में सुधार न मिलने पर दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई है।
19 Aug 2022 03:35AM,by: Imran Khan
अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में गुरुवार को दो छोटे विमान हवा में आपस में टकरा गए। हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। टक्कर उस वक्त हुई जब ट्विन इंजन वाले सेसना 340 विमान एयरपोर्ट पर उतरने का प्रयास कर रहे थे। कैलिफोर्निया में दो छोटे विमानों की हवा में भिड़ंत, दो की मौत
19 Aug 2022 03:35AM,by: Imran Khan
. पटना: बिहार के पटना में ग्रेजुएट चाय वाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता का बोरिंग रोड स्थित चाय स्टॉल पर गुरुवार को पटना नगर निगम ने बुलडोजर की कार्रवाई की. नगर निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में गुरुवार को ग्रेजुएट चाय वाली के स्टॉल को जब्त कर लिया. निगम प्रशासन के इस कार्रवाई पर ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका गुप्ता सड़क पर फूट-फूट कर रोने लगी. बीच सड़क पर फूट फूटकर रोईं पटना की ग्रेजुएट चायवाली
18 Aug 2022 11:03PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









