वर्तमान में जब देश की अधिकांश आबादी इंटरनेट और मोबाइल फोन की सुविधा का फायदा उठा रही है. उस दौर में बस्तर का इलाका इससे अछूता था. लेकिन केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ की सरकार की मदद से अब बस्तर में मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी बहाल हो रही है. आजादी के अमृत महोत्सव पर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के अबूझमाड़ में इंटरनेट और मोबाइल टावर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. अब गांववालों को इंटरनेट के लिए 15 किलोमीटर दूर नहीं चलना पड़ रहा है. यह सब स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की मदद से मुमकिन हुआ है. जिला प्रशासन के साथ साथ अब यहां के लोग भी इस सुविधा के मिलने से खुश हैं.
18 Aug 2022 06:48AM,by: Imran Khan
बिलासपुर: बिलासपुर रेल मंडल हिमगिर स्टेशन में चौथी रेल लाइन कनेक्टिविटी के लिये रेलवे फिर 62 ट्रेनों को रद्द करने जा रहा है. इसके पीछे रेलवे ने जानकारी दी है कि नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. इस कार्य के लिए रेलवे 21 से 29 अगस्त तक यात्री ट्रेनों को रद्द करने जा रही है. इस कार्य से जहां रेलवे विकास कार्य करेगी, वहीं यात्रियो को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत हिमगिर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के फलस्वरूप गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा.
18 Aug 2022 06:48AM,by: Imran Khan
भारतीय जनता पार्टी मिशन 2023 को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। इसे लेकर समय-समय पर संभाग स्तरीय बैठक लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को रिचार्ज किया जा रहा है। गुरुवार को भी दुर्ग भाजपा कार्यालय में बैठक होगी। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से लेकर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और पवन साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जैसे बड़े नेता भी शामिल होंगे।
18 Aug 2022 06:47AM,by: Imran Khan
देश में कोरोना खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बीत 24 घंटे में देश में 10,296 नए केस आए, 13,796 मरीज ठीक हुए। जबकि 41 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को नए केस में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को देश में 7,287 नए केस आए थे। सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में आए। राज्य में बुधवार को 1800 संक्रमित मिले, जबकि 6 लोगों की मौत हो गई। यहां पॉजिटिविटी रेट 7.84% है।
18 Aug 2022 02:51AM,by: Imran Khan
जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में बुधवार को एक पाकिस्तानी आतंकवादी अली हुसैन उर्फ कासिम/जहांगीर की मौत हो गई। जम्मू ADGP मुकेश सिंह ने बताया कि कोर्ट भलवाल सेंट्रल जेल में कैद पाकिस्तानी आतंकी मो. अली हुसैन (LeT) के पास से पुलिस को इनपुट मिला था कि बॉर्डर के पास कुछ वेपन और भारी मात्रा में विस्फोटक रखे हुए हैं।
18 Aug 2022 02:51AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









