हमारे युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए सालों इंतज़ार करने को मजबूर हैं. यह बीजेपी की इच्छाशक्ति की कमी और झूठे वादों के कारण है.'' ऐसा कहना है कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का. खड़गे ने बेरोज़गारी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है. शनिवार को खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री कुछ हज़ार नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं, जबकि ''लाखों युवा नौकरी की तलाश'' में हैं. खड़गे ने कहा कि मोदी हर साल दो करोड़ नई नौकरियों के वादे के साथ सत्ता में आए थे, लेकिन दो करोड़ नई और अच्छी तनख़्वाह वाली नौकरियां पैदा करना भूल गए. केंद्र सरकार के मौजूदा 10 लाख रिक्त पदों को भरने के बारे में सोचने में आठ साल लग गए. ''प्रधानमंत्री मोदी रोज़गार मेला आयोजित कर रहे हैं, नियुक्ति पत्र दे रहे हैं. उन्होंने दिल्ली में 75,000 , गुजरात में 13,000 और जम्मू-कश्मीर में 3,000 नियुक्ति पत्र दिए हैं.'' ''आज जहां लाखों युवा नौकरी की तलाश में हैं, प्रधानमंत्री कुछ हज़ार की संख्या में नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं.''
05 Nov 2022 01:30PM,by: Imran Khan
कोरबा। जिले में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी गौवंशीय एवं भैंसवंशीय पशुओं में खुरहा चपका (एफएमडी रोग) के नियंत्रण हेतु टीकाकरण अभियान की शुरुवात सात नवंबर से होने जा रही है। यह अभियान मिशन मोड में दिनांक 21 दिसंबर तक संचालित रहेगा। जिसमें जिले के लगभग चार लाख छह हजार गौवंश एवं भैंसवंशीय पशओं को टीकाकरण किया जाना लक्षित है।
05 Nov 2022 01:30PM,by: Imran Khan
देवउठनी के साथ ही अब शादियों का मौसम भी शुरू हो गया है और फ्लाइटें भी फुल होने लगी हैं। इसके चलते विमानन कंपनियों द्वारा भी मनमानी शुरू कर दी गई है और रायपुर से दिल्ली का हवाई किराया 11 हजार रुपये पहुंच गया है। वहीं हैदराबाद का हवाई किराया 8,500 रुपये तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार चार नवंबर को रायपुर से दिल्ली का हवाई किराया 11 हजार रुपये और रायपुर से हैदराबाद का किराया 8,500 रुपये रहा। शादियों का सीजन शुरू होते ही हवाई किराये में हुई बढ़ोतरी
05 Nov 2022 01:29PM,by: Imran Khan
मनोज मंडावी का 16 अक्टूबर को निधन हो गया था, जिसके बाद विधानसभा सचिवालय ने उनके निधन की अधिसूचना जारी करते हुए इसकी सूचना निर्वाचन आयोग को भेज दी थी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही भानुप्रतापपुर में उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया था। विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन के बाद रिक्त हुई भानुप्रपातपुर विधानसभा सीट के लिए निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। विधानसभा सीट के लिए 5 दिसबंर को मतदान होगा, वहीं 8 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 10 नवंबर को उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर है। 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 नवंबर तक प्रत्याशी अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। 5 दिसंबर को मतदान होगा, वहीं मतपत्रों की गणना 8 दिसंबर को होगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 10 दिसंबर तक पूरी की जाएगी।
05 Nov 2022 01:29PM,by: Imran Khan
टी 20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 मुक़ाबले में आज इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका को चार विकेट से हरा दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने इंग्लैंड को 142 रनों का लक्ष्य दिया था. इंग्लैंड ने 19.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना कर सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली. इंग्लैंड की इस जीत के साथ ही मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम अब सेमीफ़ाइनल की रेस से बाहर हो गई है.
05 Nov 2022 01:29PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






