कोरबा जिले के कटघोरा नगरपालिका के पास वक्फ बोर्ड की जमीन पर स्थगन आदेश के बाद भी निर्माण करने पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। बोर्ड के सदस्यों ने एसडीएम से शिकायत कर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की थी। जिस पर जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को तोड़ा।
06 Nov 2022 09:27AM,by: Imran Khan
6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर भाजपा उपचुनाव 4-3 से सियासी सीरीज जीतती दिख रही है। आदमपुर, बिहार के गोपालगंज और उत्तरप्रदेश की गोला गोकर्णनाथ सीट पर भाजपा ने फतह हासिल कर ली है। भाजपा ने हरियाणा की आदमपुर सीट पर पहली बार जीत दर्ज कर ली है। भाजपा ने बिहार के गोपालगंज और उत्तरप्रदेश की गोला गोकर्णनाथ सीट को भी बचा लिया। ओडिशा की धामनगर में भाजपा बीजद उम्मीदवार से आगे है। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना की मुरुगोड़े सीट पर हालांकि टीआरएस आगे हो लेकिन, भाजपा सत्ताधारी पार्टी को क्लोज फाइट दे रही है।
06 Nov 2022 08:53AM,by: Imran Khan
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इसके साथ ही राज्य में महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र जारी किया गया। पार्टी ने घोषणापत्र तैयार करने के लिए आम जनता से सुझाव लेने को एक कमेटी गठित की थी। इस बार भाजपा ने अपने इस घोषणापत्र में आधी आबादी (महिलाओं) पर खास फोकस करते हुए उन्हें नकदी से लेकर आरक्षण तक 11 बड़े वादों से लुभाने की कोशिश की है। भाजपा अध्यक्ष ने सरकारी नौकरियों में हिमाचल की महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया है। साथ ही नड्डा ने कहा कि छठी से 12वीं कक्षा की छात्राओं को साइकिल मिलेगी और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी। भाजपा का उद्देश्य है कि हिमाचल प्रदेश में हर बार सरकार बदलने की प्रवृत्ति रोकी जाए। हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 12 नवंबर को होगा।
06 Nov 2022 08:53AM,by: Imran Khan
सीएम शगुन की राशि 31 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये की जाएगी। छात्राओं को साइकिल और स्कूटी देने का वादा किया है। भाजपा की सरकार बनने पर लोगों को तीन मुफ्त एलपीजी सिलिंडर दिए जाएंगे। उचित मूल्य की दुकानों से चारा दिलाएंगे। स्त्री शक्ति कार्ड सभी महिलाओं को पहुंचाए जाएंगे। हर जिले में दो गर्ल्स हॉस्टल बनेंगे। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देंगे। भाजपा का घोषणा पत्र जारी-, आठ लाख नौकरियों का वादा
06 Nov 2022 08:31AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






