देश में कोरोना के मामले धीर-धीरे घटने लगे हैं। मंगलवार को देश में 7,287 नए केस मिले, 12,687 मरीज ठीक हुए और 28 संक्रमितों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा मामले कर्नाटक से आए । यहां बीते 24 घंटे में 1,121 नए केस मिले। 1,711 संक्रमित ठीक हो गए। वहीं, 5 कोरोना मरीजों की जान चली गई।
17 Aug 2022 03:24AM,by: Imran Khan
गुजरात में 2002 दंगे के दौरान फर्जी दस्तावेज बनाकर साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार तीस्ता सीतलवाड़ ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर 22 अगस्त को सुनवाई करेगा। जस्टिस यू यू ललित की बेंच इस मामले पर सुनवाई करेगी। सीतलवाड़ पर 2002 दंगों के मामलों में बेगुनाह लोगों फंसाने के लिए सबूत गढ़ने का आरोप है। जून में गुजरात पुलिस ने उन्हें मुंबई से गिरफ्तार किया था। अभी वह साबरमती केंद्रीय जेल में बंद हैं।
17 Aug 2022 03:24AM,by: Imran Khan
सुरक्षा बलों ने शोपियां के कुटपोरा में तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान आतंकियों ने सर्च पार्टी पर ग्रेनेड फेंके। सर्च पार्टी ने भी जवाबी कार्रवाई की। अंधेरे के कारण आतंकवादी भाग निकले। वहीं पुलिस और सुरक्षा बलों ने एक घर के अंदर आतंकियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया। वहां से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
17 Aug 2022 03:24AM,by: Imran Khan
जालोर में शिक्षक की पिटाई से छात्र की मौत को लेकर सियासत जारी है। कम मुआवजे को लेकर भी नेता सीएम गहलोत पर सवाल उठा रहे थे। ऐसे में मंगलवार को छात्र के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता छात्र के परिजनों को देने की घोषणा की है।
17 Aug 2022 03:24AM,by: Imran Khan
उत्तराखंड में करीब 110 लोगों में से एक व्यक्ति भांग से बने ड्रग्स का सेवन करता है। यह कुल जनसंख्या की 0.9 प्रतिशत आबादी है। प्रदेश का यह प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से 0.7 से भी अधिक है। ऐसे में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीन वर्षों के भीतर प्रदेश को ड्रग्स मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। हालांकि, पुलिस इसमें कितनी कारगर होती है, यह तो आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन यह सरकार और पुलिस दोनों के लिए चिंता का विषय है।
17 Aug 2022 03:23AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









