कॉरपोरेट टैक्स देने के मामले में कंपनियां आगे हैं। इसी वजह से चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन सालाना आधार पर 34 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन 7.23 लाख करोड़ रुपये था, जो 2020-21 के मुकाबले 58 प्रतिशत अधिक है।
18 Aug 2022 01:28AM,by: Imran Khan
पेंशन फंड नियामक पीएफआरडीए की दो पेंशन योजना-राष्ट्रीय पेंशन व्यवस्था (एनपीएस) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) को लेकर एक अच्छी खबर है। अब योजना से जुड़े सब्सक्राइबर यूपीआई के जरिये भी अपना अंशदान कर पाएंगे। इसके अलावा पेंशन फंड नियामक ने बताया कि सुबह 9.30 बजे के पहले प्राप्त अंशदान को उसी दिन किया गया निवेश माना जाएगा जबकि उस समय के बाद मिलने वाली राशि की गणना अगले दिन के निवेश में की जाएगी।
18 Aug 2022 01:27AM,by: Imran Khan
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अडानी समूह को अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। अडानी समूह ने दोनों कंपनियों को मई में 10.5 अरब डॉलर (81,339 करोड़ रुपये) के लेन-देन में होल्सिम समूह से अधिग्रहित किया था। इस अधिग्रहण के बाद अडानी समूह, अल्ट्राटेक के बाद भारत में दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बन गई। बता दें कि होल्सिम की अंबुजा सीमेंट्स में 63.19 फीसदी जबकि अंबुजा की एसीसी में 54.53 फीसदी हिस्सेदारी थी।
18 Aug 2022 01:27AM,by: Imran Khan
बिड़ला ग्रुप की एक कंपनी ने 2 साल से कम में ही छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। यह कंपनी एक्सप्रो इंडिया (Xpro India) है। कंपनी के शेयर पिछले 2 साल में 14 रुपये से बढ़कर अब 800 रुपये का लेवल पहुंचने को हैं। एक्सप्रो इंडिया के शेयरों ने इस पीरियड में लोगों को 5000 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1113.33 रुपये है। वहीं, एक्सप्रो इंडिया के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 166 रुपये है।
18 Aug 2022 01:27AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









