झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने 76 वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में कहा कि देश की संस्कृति में नफरत और अलगाववाद का कोई स्थान नहीं है। मजबूत झारखंड के निर्माण के प्रयास जारी है, ताकि जिन जन आकांक्षाओं को लेकर यह अलग राज्य बनाया गया था, वे पूरी की जा सकें। उन्होंने कहा कि शहरों में हरित क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए एक पेड़ लगाने पर पांच यूनिट मुफ्त बिजली देने की तैयारी की जा रही है। वहीं, निजी क्षेत्र में 40 हजार से ज्यादा वेतन वाली 75 फीसदी नौकरियां स्थानीय लोगों को देने का कानून बनाया गया ।
16 Aug 2022 02:08AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारी बारिश के बीच महानदी के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि के मद्देनजर प्रशासन को विशेष निगरानी और सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने विशेष रूप से जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिलों में स्थिति की निगरानी के लिए प्रशासन से कहा। जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
16 Aug 2022 02:08AM,by: Imran Khan
एशियन चिड़िया रूफस ट्रीपी की आवाज बेहद मधुर है, लेकिन इसका कारनामा बेहद खतरनाक है। ये चिड़िया बाघ के मुंह में घुस कर अपना भोजन कर आसानी से निकल जाती है। बाह के जंगलों में एशियन चिड़िया रूफस ट्रीपी (डेंड्रोकिट्टा वागाबुंडा) की चहचहाहट बढ़ रही है। इसकी आवाज लोगों को बांसुरी जैसी मधुर आवाज गीत मल्हार का एहसास कराती है। वैसे रूफस ट्रीपी का स्थानीय नाम टका चोर है। यह चिड़िया सिक्के, आभूषण, चमकदार वस्तुओं को चुरा कर अपने घोंसले में रख देती है।
16 Aug 2022 02:08AM,by: Imran Khan
विश्व फुटबॉल संचालन संस्था फीफा ने तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के कारण भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फीफा के नियमों के गंभीर उल्लंघन की वजह से यह निर्णय लिया गया है। वहीं दूसरी ओर आज मंगलवार 16 अगस्त से कोलकाता में डूरंड कप शुरू होने जा रहा है। बंगलूरू एफसी की टीम दूसरे दिन जमशेदपुर एफसी से भिड़ेगी। टूर्नामेंट में 11 इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब हिस्सा लेंगे।
16 Aug 2022 02:08AM,by: Imran Khan
कोरोना वायरस के खिलाफ जल्द ही एक और बड़ी सफलता मिल सकती है। नाक के रास्ते से दी जाने वाली वैक्सीन का बूस्टर ट्रायल सफल रहा है। भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारत की इस फार्मा कंपनी ने कहा कि उसने अपने इंट्रानैसल कोविड-19 वैक्सीन बीबीवी 154 के लिए चरण-III और बूस्टर डोज का ट्रायल पूरा कर लिया है और यह सुरक्षित साबित हुई है। कंपनी ने कहा कि ट्रायल बेहतर तरीके से सहन करने योग्य और प्रतिरक्षाजनक साबित हुआ है।
16 Aug 2022 01:27AM,by: Imran Khan
स्वतंत्रता दिवस को जम्मू-कश्मीर के बडगाम और श्रीनगर में दो अलग-अलग आतंकी हमलों में एक नागरिक और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। दोनों ही हमलों में आतंकियों ने ग्रेनेड का इस्तेमाल किया था। बडगाम के गोपालपुरा चंदूरा इलाके में करण कुमार सिंह नाम का शख्स इस हमले में घायल हो गया। इस इलाके में सुरक्षाबलों में तलाशी की हालांकि आतंकी पकड़ में नहीं आए। सिंह को श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
16 Aug 2022 01:27AM,by: Imran Khan
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारियों की स्मृति में आयोजित की गई है। प्रदर्शनी में आजादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारियों का योगदान, अमर क्रांतिकारियों के महत्वपूर्ण दस्तावेज, स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान उनकी जीवन यात्रा, जंगल सत्याग्रह, भारत छोड़ो आन्दोलन एवं स्वतन्त्रता आंदोलन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में उनके योगदानों को प्रदर्शित किया गया है। हमर तिरंगा अभियान पर केन्द्रित फिल्म का प्रदर्शन भी प्रदर्शनी स्थल पर किया जा रहा हैं।
16 Aug 2022 01:27AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







