Imran Khan

Generic placeholder image

एंटीलिया कांड के बाद एक बार फिर से देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी दी गई. इस बार रिलाइंस फ़ाउंडेशन हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर धमकी भरा फ़ोन कॉल आया है. कॉलर ने मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी दी जिसके बाद अस्पताल के लोगों ने इस बात की शिकायत DB मार्ग पुलिस स्टेशन में की. सूत्रों ने बताया कि कुल मिलाकर 8 धमकी भरे कॉल आएं जिसे अब पुलिस वेरिफ़ाय करने में जुटी है. वहीं, अब ताजा जानकारी के मुताबिक, एंटीलिया धमकी मामले में मुंबई पुलिस ने दहिसर से एक शख्स को गिरफ्तार किया है. ये मामला प्रैंक कॉल की तरह लगता दिखाई पड़ रहा है. शख्स को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस की 4 टीमों को लगाया गया था. एक घंटे के कम समय में ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

16 Aug 2022 01:26AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष सहित राज्य सरकार के मंत्री व संसदीय सचिव विभिन्न जिला मुख्यालयों में झंडावंदन किया और मुख्यमंत्री का संदेश वाचन कर रहे हैं। जनता के नाम संदेश जारी कर कहा कि इस साल भारत को आजादी मिले 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस खुशी में पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हजारों लोगों के कठिन संघर्ष, त्याग और बलिदान से हमें यह अमूल्य आजादी मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पुरखों ने आजादी के बाद जिस लोकतंत्रात्मक गणराज्य का सपना देखा था, उसे पूरा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए राज्य सरकार गांधीवादी सोच के साथ गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार की प्राथमिकता समाज के सबसे कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने, गांवों को मजबूत करने और हर व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। बुनियादी स्तर पर गांवों को मजबूत करने के लिए किसानों और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल की गई है।

15 Aug 2022 04:25AM,
by: Imran Khan