Imran Khan

Generic placeholder image

बस्तरवासियों के लिए आज का दिन काफी अहम है. आज उन्हें पहली पैसेंजर ट्रेन मिलेगी. अंतागढ़ में पहली बार यात्री ट्रेन पहुंचने से अंतागढ़ सहित बस्तरवासियों में काफी खुशी है. रेल मंत्रालय ने बस्तर में रेल सुविधाओं में विस्तार करते हुए आजादी के अमृत महोत्सव में छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर के प्रमुख व्यवसायिक केंद्र अंतागढ़वासियों को रेल यात्री सुविधा की सौगात दी है. रायपुर से केवटी के बीच चलने वाली डेमू स्पेशल ट्रेन का विस्तार अंतागढ़ तक किया गया जिससे अब रायपुर से अंतागढ़ तक पैसेंजर ट्रेन दौड़ेगी. इस पैसेंजर ट्रेन के साथ ये भी उम्मीद जगी है कि आने वाले 5 सालों में रायपुर से जगदलपुर तक रेल लाइन का काम पूरा कर लिया जाएगा और उसके बाद बस्तर वासियों को जगदलपुर से रायपुर तक पैसेंजर ट्रेन की सौगात मिल सकेगी. आजादी के अमृत महोत्सव पर अंतागढ़ में दौड़ेगी पहली पैसेंजर ट्रेन

13 Aug 2022 06:52AM,
by: Imran Khan