छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। ग्रामीण के शव को गांव के नजदीक जंगल में फेंक दिया है। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने 4 दिन पहले ग्रामीण का अपहरण किया था। जिसके बाद उन्होंने धारदार हथियार से गला रेत कर वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस बल को मौके के लिए रवाना किया गया है। मामला जिले के बांगापाल थाना क्षेत्र का है।
11 Aug 2022 01:22PM,by: Imran Khan
संयुक्त मध्य प्रदेश से पहली महिला सांसद मिनी माता के सम्मान में डाक विभाग ने एक विशेष एनवेलप जारी किया है। मिनी माता की 50वीं पुण्यतिथि पर रायपुर में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस एनवेलप का विमोचन किया। इस आयोजन में सतनामी समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित भी किया गया। शहीद स्मारक भवन में मिनीमाता स्मृति दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन गुरू घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी और प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने किया था।
11 Aug 2022 01:21PM,by: Imran Khan
पिछले एक सप्ताह से हो रही बरसात से रायपुर और बेमेतरा जिले के बड़े हिस्से को सूखे के संकट से निकाल लिया है। यह दोनों जिले कम वर्षा वाले क्षेत्रों से निकलकर सामान्य वर्षा वाले जिलों में शामिल हो गए हैं। अब सरगुजा संभाग के पांच जिलों और बिलासपुर संभाग के कोरबा में ही कम वर्षा का संकट बना हुआ है। यहां भी दो दिनों से बरसात हो रही है, अब मामूली सुधार देखा गया है।
11 Aug 2022 01:20PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ पुलिस की सीएएफ 8वीं बटालियन के कंपनी कमांडर एम तिग्गा (50) का शव गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सुपेला पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस के मुताबिक मामला खुदकुशी का लगता है। सही कारण जांच के बाद पता चलेगा।
11 Aug 2022 01:18PM,by: Imran Khan
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षा बलों ने दो आतंकी को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक आतंकी दारहाल इलाके के परगल में सेना के कैंप फेंस घुसने करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी। फायरिंग में तीन जवान भी शहीद हो गए है। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक इलाके में अतिरिक्त सेना दल भेजा गया है।
11 Aug 2022 03:15AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









