केंद्रीय मंत्री और बिहार से बीजेपी के सांसद गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के एनडीए से अलग होने की आलोचना की है और नीतीश कुमार पर कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव का पुराना ट्वीट शेयर करते हुए लिखा है- सांप आपके घर में घुस गया है. लालू यादव का ये ट्वीट वर्ष 2017 का है, जब नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी का दामन थामा था और सरकार बनाई थी.
10 Aug 2022 08:05AM,by: Imran Khan
राजधानी में हुए एक्सिस बैंक में 16.40 करोड़ से अधिक के घोटाले के मामले में कार्रवाई के बाद भी अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। घोटाले का मास्टरमाइंड अब तक है फरार है वहीं, आरोपी की तलाश में पुलिस अन्य राज्यों से भी लौट चुकी है पर अब तक उसके हाथ कुछ भी नहीं लग पाया है। बता दें कि घोटाले में शामिल महिला आरोपी दीपा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दीपा के खिलाफ आरोप है कि उसके खाते में ढाई करोड़ की राशि जमा की गई थी। मामले में अब तक बैंक मैनेजर समेत 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है पर अब ये देखा जा रहा है कि पुलिस ने जांच भी ढीली कर दी है। मामला मुजगहन थाना इलाके का है। एक्सिस बैंक घोटाले मामले में पुलिस अभी भी बरत रही कोताही
10 Aug 2022 08:03AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया को पत्र लिखा है। यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों की पढ़ाई को लेकर पत्र लिख कर मंत्री ने आग्रह किया है कि छात्रों की पढ़ाई पूरी करवाने का शीघ्र निर्णय लिया जाए। रुस-यूक्रेन वार से छत्तीसगढ़ के भी 207 विद्यार्थी प्रभावित हुए है। इस मामले में पहले भी स्वास्थ्य मंत्री ने मार्च में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा था।
10 Aug 2022 08:01AM,by: Imran Khan
रायपुर। प्रदेश भाजपा में बीते दिन हुए बड़े उलटफेर के बाद एक बार फिर भाजपा एक और बड़ा बदलाव कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब नेता प्रतिपक्ष भी बदले जा सकते हैं। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि हाईकमान प्रदेश में बड़ा परिवर्तन करने की तैयारी में है, यही कारण है कि वर्तमान नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को बुधवार को दिल्ली तलब किया गया है।
10 Aug 2022 07:59AM,by: Imran Khan
कोरोना,डेंगू स्वाइन,स्वाइन फ्लू के बाद लंपी वायरस ने लोगों को चिंता में डाल दिया है. गुजरात , राजस्थान , मध्यप्रदेश और पंजाब के अंदर पशुओं में तेजी से फैले इस वायरस ने भैसों समेत हजारों जानवरों की जान ले ली. इसको देखते हुए छत्तीसगढ़ में भी स्वास्थ्य विभाग ने लंपी वायरस को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. पिछले कुछ हफ्तों में इस वायरस इन्फेक्शन के कारण राजस्थान और गुजरात में 6 हजार से ज्यादा पशु मारे गए हैं.
10 Aug 2022 07:26AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






