Imran Khan

Generic placeholder image

आज़ादी के अमृत महोत्सव पर "हर घर तिरंगा" अभियान शुरू हो चुका है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है. लेकिन 15 अगस्त को इस अमृत महोत्सव रूपी महायज्ञ में आहुति देने से पहले 11 अगस्त की तारीख ने सोशल मीडिया के जरिये देश में बड़ी हलचल मचा रखी है. पहले तो सिर्फ एक फ़िल्म का बॉयकाट करने के लिए अभियान चलाया गया था कि उस फिल्म का हीरो एक मुसलमान है, जिसे भारत में रहने से डर लगता है. लेकिन अब तो सोशल मीडिया पर उस अक्षय कुमार की फ़िल्म को न देखने की भी सलाह दी जा रही है, जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐसा इकलौता इंटरव्यू लिया था, जो उन्होंने पिछले आठ साल में देश- दुनिया के किसी भी न्यूज़ चैनल को नहीं दिया. आखिर क्यों हो रहा है फ़िल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का विरोध?

07 Aug 2022 10:15PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

भारतीय टीम का कॉमनवेल्थ गेम्स की महिला हॉकी के फ़ाइनल में खेलने का सपना टूट गया. उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल के शूटआउट में 0-3 से हारना पड़ा. निर्धारित समय में दोनों टीमों के बीच 1-1 की बराबरी रही. भारतीय टीम की पोडियम पर चढ़ने की उम्मीदें अभी भी बनी हुई हैं. वह अब कांस्य पदक के लिए न्यूजीलैंड से खेलेगी. वहीं स्वर्ण पदक का मुक़ाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होगा. पेनल्टी शूटआउट में सभी को भारतीय कप्तान सविता पूनिया से उम्मीदें थीं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पेनल्टी लेने आई एंब्रोसिया मेलोन को पूरी तरह से कवर करके उनकी पुश को रोक दिया. लेकिन तब ही अंपायर ने यह कहकर कि घड़ी शुरू नहीं हो पाई थी, इसलिए यह पेनल्टी दोबारा ली जाएगी. महिला हॉकी: भारत का पेनल्टी शूटआउट में फ़ाइनल का सपना टूटा

07 Aug 2022 09:32AM,
by: Imran Khan