शहीदी सप्ताह के अंतिम दिन बस्तर और तेलंगाना बॉर्डर पर नक्सलियों की बड़ी सभा देखने को मिली. इस सभा में भारी संख्या में नक्सलियों के साथ साथ बस्तर के आस पास के गांवों के लोग भी जुटे. नक्सलियों की तरफ से दावा किया गया है कि इस सभा में करीब 10 हजार से ज्यादा ग्रामीण जुटे. इसके साथ ही यह दावा किया जा रहा है कि इस रैली में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बड़े नक्सली भी शामिल हुए हैं. अगर ये सच है तो नक्सलियों के खात्मे को लेकर सुरक्षाबलों की तरफ से जो दावे किए जा रहे हैं उस पर सवाल उठ रहे हैं. अगर नक्सली कैडर बैकफुट पर हैं तो शहीदी सप्ताह में नक्सलियों ने इतना बड़ा आयोजन कैसे किया.
06 Aug 2022 05:21PM,by: Imran Khan
सीएम भूपेश बघेल ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की है. सीएम बघेल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है. सीएम ने उम्मीद जताई की उनकी अगुवाई में देश आगे बढ़ेगा. द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद सीएम बघेल की द्रौपदी मुर्मू के साथ पहली मुलाकात थी.
06 Aug 2022 05:21PM,by: Imran Khan
दोपहर को हुई बारिश के बाद जिले के कई स्थानों पर आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है. अकलतरा तहसील में आकाशीय बिजली ने क्षेत्र के तीन अलग अलग ग्राम पंचायत के 4 लोगों और चांपा तहसील में सिवनी गांव के 3 लोगों को अपनी चपेट में लिया है. दोनों तहसील में हुए हादसों में कुल 4 लोगों की मौत हुई है, मृतकों में 1 महिला और 3 पुरुष शामिल हैं. वहीं 3 घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. जांजगीर चांपा में आकाशीय बिजली का कहर, चार लोगों की मौत
06 Aug 2022 05:21PM,by: Imran Khan
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 32 पदक जीत चुका है। इसमें 10 स्वर्ण, 11 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। आज दस हजार मीटर पैदल चाल में प्रियंका, 3000 मीटर स्टीपलचेज में अविनाश साबले और लॉन बॉल में पुरुष टीम ने रजत पदक जीता। सेमीफाइनल में हार के बाद जैस्मिन को कांस्य के साथ संतोष करना पड़ा। कुश्ती में रवि दहिया ने स्वर्ण और पूजा गहलोत ने कांस्य जीता।
06 Aug 2022 05:21PM,by: Imran Khan
राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक भारत ने कुल 20 पदक जीते हैं, जिसमें छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। पदक तालिका में भारत सातवें स्थान पर है। सातवें दिन भारत के लिए सुधीर ने पैरा-पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर ने रजत पदक जीता। बॉक्सिंग में अमित पंघाल, जैस्मिन, सागर अहलावत और रोहित टोकस ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है और चारों ने अपना पदक पक्का कर लिया है।
05 Aug 2022 01:37AM,by: Imran Khan
भारत में मंकीपॉक्स के अब तक 9 मरीज मिल चुके हैं जिसमें से एक मरीज की मौत हो चुकी है। केंद्र सरकार ने मंकीपॉक्स के मामलों से निपटने के लिए मौजूदा दिशा निर्देशों पर पुनर्विचार करने के लिए गुरुवार को शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एक बैठक बुलाई। मंकीपॉक्स को लेकर भारत गंभीर
05 Aug 2022 01:37AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









