Imran Khan

Generic placeholder image

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जंगल में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया. पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि " जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी इसी दौरान सोमवार सुबह भज्जी थाना क्षेत्र के भंडारपदार गांव के पास एक जंगल में मुठभेड़ हुई. सुबह करीब साढ़े सात बजे जब गश्ती दल जंगल से आगे बढ़ रहा था तभी दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गयी. जिसमें एक नक्सली ढेर हो गया है. गोलीबारी बंद होने के बाद नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है. " छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

01 Aug 2022 07:35AM,
by: Imran Khan