बिहार के सत्तारूढ़ दल में भाजपा और जदयू के साथ गठबंधन है, लेकिन भाजपा अपनी लकीर को आगे खींचने में जुट गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार आगमन हो या राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीत हो, राजनीति के हर गतिविधि से बिहार के भाजपा नेताओं का उत्साह दिन दूना रात चौगुना बढ़ता जा रहा है।
01 Aug 2022 02:21AM,by: Imran Khan
पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश आफत बनी हुई है। रविवार को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में इसके चलते जहां कई सड़कें बंद होने से आवाजाही प्रभावित हुई है, वहीं पहाड़ दरकने से दो बच्चों की जान चली गई। हिमाचल में यलो अलर्ट के बीच रविवार को लाहौल घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ के फाहे भी गिरे।
01 Aug 2022 01:55AM,by: Imran Khan
सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक के ट्विन टावर ढहाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। दो अगस्त से दोनों टावरों में विस्फोटक लगाने का काम शुरू होगा। इसके लिए रविवार को एडिफिस इंजीनियरिंग और सहयोगी दक्षिणी अफ्रीका की कंपनी जेट डिमोलिशन के अधिकारियों ने टावरों और आसपास की सोसाइटी का दौरा किया। साथ ही, विस्फोटक लगाने की अनुमति दे दी है। इस दौरान विशेषज्ञों ने एमराल्ड कोर्ट सोसाइटी के निवासियों की शंकाओं को भी दूर किया।
01 Aug 2022 01:55AM,by: Imran Khan
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) लगातार नौ माह बिकवाली के बाद भारतीय शेयर बाजारों में नेट खरीदार बने हैं। नेशनल सिक्योरिटी डिपॉजिटरी लिमिटेड के मुताबिक, जुलाई में एफपीआई ने 4,989 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। जून में एफपीआई ने 50,145 करोड़ रुपये भारतीय बाजार से निकाले थे। कोविड की शुरुआत में मार्च, 2020 के बाद किसी एक माह में यह सबसे बड़ी निकासी रही। तब एफपीआई ने भारतीय बाजारों से 61,973 करोड़ निकाले थे। पिछले साल अक्तूबर से इस साल जून तक एफपीआई भारतीय शेयर बाजारों से 2.46 लाख करोड़ रुपये निकाल चुके हैं।
01 Aug 2022 01:55AM,by: Imran Khan
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) प्रशासन ने इस्लामिक स्टडीज विभाग से पाकिस्तानी लेखक मौलाना अबुल आला मौदूदी और इजिप्ट के सैयद कुतुब की सभी किताबें पाठ्यक्रम से हटा दी हैं। ये किताबें अब तक यहां बीए और एमए कक्षाओं में पढ़ाई जाती रहीं हैं। विवि ने यह निर्णय समाजिक कार्यकर्ता मधु किश्वर सहित 20 से ज्यादा शिक्षाविदों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखे जाने के बाद लिया है। इन किताबों को प्रतिबंधित करने से पहले यह प्रकरण देशभर के शिक्षाविदों के बीच चर्चाओं में रहा।
01 Aug 2022 01:24AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








