कोण्डागांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायत बफना में घटित दुःखद घटना में मृत स्कूली बच्चों के परिवारों को आरबीसी 6-4 के तहत् चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि देने की स्वीकृति सहित उन्हे उक्त सहायता राशि तत्काल प्रदान कर दी गयी है। इसके साथ ही इन मृतक स्कूली बच्चों के परिवारों को छात्र जीवन बीमा योजनान्तर्गत एक-एक लाख रूपए बीमा राशि प्रदान की गयी है। मृत बच्चों के परिवारों को दी गई पांच-पांच लाख रूपए की सहायता
30 Jul 2022 02:34PM,by: Imran Khan
रायपुर। प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ संघर्षरत 1 बालक को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत स्थित माता रानी चैक पास एक लड़का अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला विश्व दीपक त्रिपाठी द्वारा थाना प्रभारी गुढ़ियारी बृजेश कुशवाहा को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। पुलिस को देखकर भाग रहा था नाबालिग ,नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार
30 Jul 2022 02:34PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में दो नए जजों की विधिवत नियुक्ति कर दी गई है. केंद्र सरकार के अतिरिक्त सचिव ने राष्ट्रपति की अनुमति से शुक्रवार शाम अधिसूचना जारी की. सोमवार को जस्टिस राकेश मोहन पांडेय और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल हाईकोर्ट में नए जज के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. इससे पहले जजों की संख्या 14 थी, लेकिन इसी महीने 2 जजों के रिटायर होने के बाद यह संख्या 12 हो गई थी, लेकिन फिर दो नए जजों की नियुक्ति के बाद फिर से यह संख्या 14 हो गई है, हालांकि छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में 18 जजों का पद स्वीकृत है. छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिले नए जज, सोमवार को लेंगे शपथ
30 Jul 2022 07:25AM,by: Imran Khan
भिलाई जुनवानी के मित्तल अस्पताल पर लापरवाहीपूर्वक इलाज करने का आरोप लगा है. मरीज की मौत के बाद जब अस्पताल ने बिल थमाया तो परिजनों ने हंगामा करना शुरु किया. परिजनों का आरोप था कि अस्पताल में ना तो मरीज का इलाज हुआ और ना ही ठीक तरीके से बिल दिया गया. अब परिजन इस मामले की शिकायत स्वास्थ्यमंत्री से करने की बात कह रहे हैं. उधर अस्पताल प्रबंधन का इस मामले को लेकर कोई भी बयान नहीं आया है.
30 Jul 2022 07:25AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









