सुप्रीम कोर्ट ने कहा, समाज पर गंभीर प्रभाव डालने वाले जघन्य अपराध में पीड़ित, अपराधी या शिकायतकर्ता के बीच समझौते के आधार पर एफआईआर को रद्द नहीं किया जा सकता। अगर ऐसा किया गया तो एक खतरनाक मिसाल कायम होगी और लोग सिर्फ आरोपी से पैसे ऐंठने के लिए शिकायतें दर्ज कराएंगे।
30 Jul 2022 01:07AM,by: Imran Khan
रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में शुक्रवार को कहा, सरकार पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के इंजनों के उत्पादन के लिए विदेशी रक्षा उत्पादन कंपनी के सहयोग की संभावना तलाश रही है। भारत पांचवीं पीढ़ी के मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) विकसित करने की पांच अरब डॉलर की परियोजना पर काम कर रहा है।
30 Jul 2022 01:07AM,by: Imran Khan
नवंबर 2019 में करतारपुर कॉरिडोर शुरू किए जाने से अब तक 1,10,670 लोग दरबार साहिब गुरद्वारे के दर्शन को पाकिस्तान गए हैं। विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने लोकसभा में बताया कि इन में भारतीयों के साथ प्रवासी भारतीय भी शामिल हैं। भारत के डेरा बाबा नानक साहिब को पाकिस्तान के करतारपुर से जोड़ने वाला यह गलियारा जनता की मांग पर खोला गया। एक लाख से ज्यादा लोग करतारपुर कॉरिडोर से दरबार साहिब पहुंचे
30 Jul 2022 01:06AM,by: Imran Khan
हिमाचल प्रदेश में कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार सख्ती करने जा रही है। सरकार की ओर से अधिसूचना जारी करने के बाद भी लोग सार्वजनिक स्थानों, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में मास्क नहीं पहन रहे हैं। इसको लेकर सरकार कार्यालय में अधिकारियों (एचओडी) की जिम्मेदारी तय करने जा रही है। अगर कोई कर्मचारी और व्यक्ति बिना मास्क पाया जाता है तो अधिकारी की जवाबदेही तय होगी। सरकार की मानना है कि लोग कोरोना को लेकर लापरवाह हो गए हैं। इसलिए मामलों में इजाफा हो रहा है। हिमाचल में कोरोना को लेकर सख्ती करने की तैयारी
30 Jul 2022 01:06AM,by: Imran Khan
कंगाली की मार झेल रहे पाकिस्तान ने आतंकवाद को जिंदा रखने के लिए सारा जोर नशा तस्करी पर लगा दिया है। अफगानिस्तान से हेरोइन लेकर जम्मू कश्मीर भेजी जा रही है। इसके लिए नशा तस्करों से मोटी रकम लेकर आतंकियों के लिए पैसा जमा किया जा रहा है। हजारों करोड़ रुपये की हेरोइन पिछले ढाई साल में पकड़ी गई है। जो इस बात का सबूत है कि किस कदर पाकिस्तान आतंकियों के लिए नशा तस्करी से जुटा रहा है। इसके लिए ड्रोन और सुरंगों तक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
30 Jul 2022 01:06AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









