सेबी पैनल ने सोमवार को लोगों को आगाह किया है कि पीएसीएल की संपत्तियों को बेचने के लिए उसने किसी को जिम्मा नहीं दिया है। न ही किसी को अधिकृत किया है। इसलिए कोई भी इन संपत्तियों के साथ लेनदेन न करे। अपनी वेबसाइट पर इसने कहा कि यह स्पष्ट किया जाता है कि समिति ने किसी भी व्यक्ति या संस्थान को कोई भी पत्र या अधिकार नहीं दिया है। अगर कोई अवैध रूप से इन संपत्तियों को कब्जे में लेता है या बेचता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। सेबी ने दिसंबर, 2015 में पीएसीएल और इसके नौ मालिकों और निदेशकों की सभी संपत्तियों की कुर्की का आदेश दिया था। कंपनी निवेशकों का पैसा नहीं लौटा पाई थी।
26 Jul 2022 12:45AM,by: Imran Khan
पूरा देश कारगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगांठ मना रहा है, लेकिन कारगिल युद्ध का मंजर कुछेक लोगों के जहन में आज भी है। कारगिल युद्ध जीतकर टाइगर हिल पर विजय पताका (तिरंगा) फहराने वाले हिमाचल के ददाहू के कैप्टन लीला राम की आंखें आज भी अपने जांबाज साथियों की शहादत को याद करके भर आती हैं। उन्होंने अपने यूनिट के 36 जांबाजों की मौत को अपनी आंखों के सामने देखा। उस दौरान वह भारतीय सेना की 18 ग्रेनेडियर्स यूनिट में नायब सूबेदार के पद पर सेवारत थे, जिसका नेतृत्व ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर कर रहे थे।
26 Jul 2022 12:45AM,by: Imran Khan
हिमाचल में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, कृषि और पर्यावरण आदि समस्याओं के निदान के उपाय युवा उद्यमी अपने स्टार्टअप के आइडिया के माध्यम से सुझाएंगे। यदि युवा अपने तर्कसंगत विचारों से आईआईटी मंडी के विशेषज्ञों को प्रभावित करने में कामयाब रहे तो पहले तीन उद्यमियों को स्टार्टअप के लिए दो-दो लाख रुपये नकद इनाम मिलेगा। विचारों में हकीकत के रंग भरने के लिए 50 लाख रुपये तक फंडिंग का प्रावधान भी होगा। यह राशि पहले तीन स्थान प्राप्त करने वालों को इन्क्यूबेशन सपोर्ट और प्रोटोटाइप तैयार करने और फिर प्रोडक्ट के विकास के लिए मिलेगी।
26 Jul 2022 12:45AM,by: Imran Khan
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली से घूमकर दिल्ली लौटे मंकीपॉक्स संक्रमित व्यक्ति के यात्रा इतिहास का विभाग अभी पता नहीं लगा पाया है। अभी तक उसकी होटल में ठहरने की लोकेशन का भी पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि संक्रमित व्यक्ति 25 जून को दिल्ली से मनाली आया था। 26 जून को एक पार्टी करने के बाद 27 जून को वोल्वो बस से दिल्ली लौट गया था। एक सप्ताह पहले उसमें मंकीपॉक्स के लक्षण पाए गए हैं। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। उधर, स्वास्थ्य विभाग मनाली के अस्पतालों में का रिकॉर्ड जांच रहा है। खंड चिकित्सा अधिकारी नग्गर डॉ. रणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें अधिकारिक तौर पर कहीं से भी कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया में मंकीपॉक्स के मामले के बारे में सुनकर अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है।
26 Jul 2022 12:45AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक निजी दूरसंचार कंपनी के लिए केबल बिछाने के काम में लगीं दो गाड़ियों व एक मशीन को नक्सलियों ने आग लगा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला ने सोमवार को बताया कि बीजापुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पडेरा और काकेकोरमा गांवों के बीच रविवार शाम को हुई घटना में कोई भी जख्मी नहीं हुआ है जहां केबल बिछाने का काम चल रहा था। दत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने दो वाहन और एक मशीन जलाई
25 Jul 2022 11:52AM,by: Imran Khan
कवर्धा। सावन का पावन महीना 14 जुलाई से ही शुरू हो गया है। ऐसे में देश के अलग-अलग कोने में स्थित शिव मंदिरों में महादेव के भक्तों का तांता लगा रहता है। आज सावन का दूसरा सोमवार है। ऐसे में आज सुबह से ही छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है। आज सुबह से ही भोरमदेव मंदिर में कांवड़ियों का दल शिवभक्ति में लीन होकर जलाभिषेक कर रहे हैं।
25 Jul 2022 09:20AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







