अगर आपने समय पर अपना स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) का रिटर्न दाखिल नहीं किया तो प्रतिदिन 200 रुपये लेट फी के साथ एक लाख रुपये तक भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए समय पर टीडीएस रिटर्न जरूर भरें। 2022-23 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए टीडीएस रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। समय पर नहीं भरा टीडीएस रिटर्न तो लगेगा एक लाख रुपये तक जुर्माना
25 Jul 2022 01:01AM,by: Imran Khan
कबड्डी चयन प्रक्रिया विवाद को लेकर स्टार खिलाड़ी अजय ठाकुर के एक अगस्त और संघ पदाधिकारियों के दो अगस्त को बयान दर्ज होंगे। सोशल मीडिया पर छिड़े विवाद को लेकर राज्य खेल निदेशालय ने दोनों पक्षों को तलब कर लिया है। बयान दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई के लिए निदेशालय की ओर से रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी।
25 Jul 2022 01:01AM,by: Imran Khan
आज नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में संसद के सेंट्रल हॉल में शपथ ग्रहण करेंगी। हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रपति के निर्वाचन की प्रक्रिया एक मील का पत्थर है। भारत एक जीवंत लोकतंत्र है और इसमें क्षेत्रीय, भाषायी और धार्मिक विविधता है। यह भारतीय संविधान की दूरदृष्टि को ही दर्शाता है कि आजादी के 75वें साल में भी देश की सांविधानिक एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया निरंतर उस अंतिम व्यक्ति/महिला के कल्याण को अपनी दृष्टि में रखती है, जिसके हित के लिए संविधान बना। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति चुना जाना इस दृष्टिकोण से एक अभूतपूर्व लोकतांत्रिक कामयाबी है। वह एक ऐसे समाज और परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जिसकी पृष्ठभूमि श्रमकर्मी की है। यह शायद भारत में ही संभव है कि ऐसे वंचित सामाजिक व आर्थिक पृष्ठभूमि की महिला भी शीर्ष पद पर पहुंच सकीं। द्रौपदी मुर्मू का शपथग्रहण और लोकतंत्र का नया अध्याय
25 Jul 2022 01:01AM,by: Imran Khan
अगस्त, 2009 की बात है। मैं पेरिस में थी। वहां सुबह जब घूमने निकले, तो बहुत गर्मी महसूस हुई, पर लगा कि यह मेरा भ्रम है। मगर भ्रम नहीं था। रास्ते में कहीं पानी न मिलना, बेइंतहा गर्मी और ऊपर से इतनी तेज धूप में दूर तक पैदल चलना। हालत यह हुई कि एफिल टावर पर चढ़ने की हिम्मत नहीं हुई। एक छोटे से पेड़ की छाया में खड़े होकर दूर से बस उसे निहारती रही और हाथ में पकड़े अखबार को पंखे की तरह डुलाती रही। सीन नदी में जब क्रूज पर गए, तब भी गर्मी से निजात नहीं मिली। यों लगता था, जैसे गर्म हवा और तपते सूरज ने बदला लेने की ठान ली है। तप रहे हैं यूरोप-अमेरिका, कई देशों में हालात खराब
25 Jul 2022 01:01AM,by: Imran Khan
हेड कांस्टेबल संतोष शर्मा ने नीदरलैंड में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स में जर्मनी की खिलाड़ी को 10-02 से चित कर स्वर्ण पदक जीता। रविवार को मुकाबले से पहले उन्हें बुखार आ गया था, लेकिन पति, माता-पिता और बेटियों ने मनोबल बढ़ाया, जिसके बाद वह मैट पर उतरीं। 76 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर संतोष ने हरियाणा के साथ ही देश का नाम रोशन किया।
25 Jul 2022 01:01AM,by: Imran Khan
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, तटीय आंध्रप्रदेश समेत देश के छह राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 25 जुलाई को मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित पहाड़ों पर बारिश की गतिविधियां अगले एक हफ्ते तक जारी रहेंगी। इस बीच, तेलंगाना मेडक और सिद्धिपेट में बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि मध्यप्रदेश और राजस्थान में नदियां उफान पर हैं। देश के छह राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
25 Jul 2022 01:01AM,by: Imran Khan
सोनीपत में रेलवे स्टेशन पर हर तीसरे दिन पटरी खून से लाल हो रही है। फिर भी लोगों की लापरवाही बरकरार है। नियमों को ताक पर रख लोग रेलवे लाइन पार कर रहे हैं। जिससे जनवरी माह से अब तक 65 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। लोग पथ उपरगामी पुल से जाने के बजाय रेलवे लाइन को पार कर एक से दूसरे व दूसरे से चौथे प्लेटफार्म पर जा रहे हैं। वहीं रेलवे लाइन पर हर तीसरे दिन हो रहे हादसों के बावजूद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सख्ती नहीं बरत रहा है।
25 Jul 2022 01:01AM,by: Imran Khan
सोनीपत में रेलवे स्टेशन पर हर तीसरे दिन पटरी खून से लाल हो रही है। फिर भी लोगों की लापरवाही बरकरार है। नियमों को ताक पर रख लोग रेलवे लाइन पार कर रहे हैं। जिससे जनवरी माह से अब तक 65 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। लोग पथ उपरगामी पुल से जाने के बजाय रेलवे लाइन को पार कर एक से दूसरे व दूसरे से चौथे प्लेटफार्म पर जा रहे हैं। वहीं रेलवे लाइन पर हर तीसरे दिन हो रहे हादसों के बावजूद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सख्ती नहीं बरत रहा है।
25 Jul 2022 01:00AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









