स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए नीट पीजी में दाखिले की काउंसलिंग तारीख तय कर दी है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) और मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) की बैठक हुई। इसमें एक सितंबर से काउंसलिंग शुरू करने का फैसला लिया गया। दो महीने चलने वाली काउंसलिंग के लिए जल्द ही रोस्टर जारी होगा।
23 Jul 2022 01:13AM,by: Imran Khan
दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहा यासीन मलिक कारागार में ही भूख हड़ताल पर बैठ गया है। मलिक का मानना है कि उसके खिलाफ चल रहे मामलों की जांच सही तरीके से नहीं हो रही है। जेल के कई अधिकारी शुक्रवार सुबह से ही उसे मनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उसने भूख हड़ताल तोड़ने से मना कर कर दिया है। जम्मू-कश्मीर लिबिरेशन फ्रंट का चीफ यासीन मलिक को आपराधिक षडयंत्र रचने और राज्य के खिलाफ जंग छेड़ने से जुड़े मामलों में दोषी ठहराया गया था, जिसके बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। तिहाड़ जेल में बंद यासीन मलिक भूख हड़ताल पर बैठा
23 Jul 2022 01:13AM,by: Imran Khan
रायपुर विधानसभा में विपक्ष नें सरकार को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर पूरी तरह से घेर रखा है। मामला यहां तक आ पहुचा है कि, एक कांग्रेसी विधायक ने कहा, आपको पता है, कितनी धन राशि का गमन किया गया है, यदि पता है तो, लाइए जानकारी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, मोदी सरकार नें कुछ चुनिंदा शहरो के लिए लांच किया था जिसमें उन नगरो को आत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने का निश्चय किया गया था। जिनमें रायपुर का भी नाम शामिल है। जब यह योजना लाई गई ती तब, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार थी। जोकि अब कांग्रेस की है।
22 Jul 2022 11:16AM,by: Imran Khan
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं कक्षा का परिणाम थोड़ी देर पहले जारी हुआ। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की छात्रा शुभी शर्मा 497 अंकों के साथ 99.4 अंक प्राप्त किया है। शुभी के पिता डीपी शर्मा एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी हैं। उनका कहना है कि उनकी बिटिया कला संकाय की छात्रा हैं। भगवान भोलेनाथ की भक्त भी हैं। सावन में इस परिणाम ने सभी खुश कर दिया है। इंदिरा विहार कालोनी निवासी डीपी शर्मा की पुत्री शुभी के परिणाम ने सभी को चौंका दिया है। कक्षा दसवीं की पढ़ाई शुभी ने डीएवी पब्लिक स्कूल से की थी। जिसमें उसपे 98.3 फीसद अंक हासिल किया था।
22 Jul 2022 11:14AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








