Imran Khan

Generic placeholder image

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज त्रिनिदाद में 22 जुलाई (शुक्रवार) को शुरू हुई। टीम इंडिया ने पहले वनडे में तीन रन से रोमांचक जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को 15 रन बनाने थे, लेकिन सिराज ने सिर्फ 11 रन दिए। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 308 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज 50 ओवर में छह विकेट पर 305 रन ही बना सका। भारतीय कप्तान शिखर धवन ने 97 रन की पारी खेली। वहीं, मोहम्मद सिराज ने दबाव में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में 58 रन देकर दो विकेट लिए। धवन को कप्तानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

23 Jul 2022 01:13AM,
by: Imran Khan